Advertisment

MP Elections 2023: सीहोर की सबसे बड़ी इछावर विधानसभा के क्या हैं समीकरण, जानिए वोटरों का मूड और राय...

MP Elections 2023: सीहोर जिले की सबसे बड़ी इछावर विधानसभा के क्या हैं समीकरण, जानिए वोटरों का मूड और राय...

author-image
Bansal News
MP Elections 2023: सीहोर की सबसे बड़ी इछावर विधानसभा के क्या हैं समीकरण, जानिए वोटरों का मूड और राय...

सीहोर। MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की सबसे बड़ी विधानसभा सीट इछावर बीजेपी के दबदबे वाली सीट मानी जाती है। चार जिलों की सीमाओं को जोड़ने वाली इस इछावर विधानसभा सीट के समीकरण भी अलग रहे हैं।

Advertisment

यहां लगातार बीजेपी का कब्जा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के करण वर्मा को एक बार फिर जीत मिली थी।

इस बार एमपी में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इछावर विधानसभा सीट पर जनता का क्या मूड है। यह जानने के लिए बंसल न्यूज ने लोगों की राय जानी।

लोगों ने अपने अंदाज में जवाब दिया। जानिए क्या है इछावर विधानसभा सीट पर वोटरों की राय....

Advertisment

पार्टी से कुछ नहीं होता

इछावर विधानसभा सीट के वोटरों से बात की तो सामने आया कि उनका मानना है कि पार्टी से कुछ नहीं होता। पार्टियां सभी अच्छी होती हैं, लेकिन जो काम करेगा वह तो दिखेगा ही।

दूध विक्रेताओं ने कहा कि कमलनाथ की सरकार में दूध का रेट अच्छा मिला था, क्योंकि केमिकल से बनने वाला दूध बंद हो गया था।

अब एक बार फिर दूध का रेट हमें कम मिल रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि रोजगार की कमी है।

Advertisment

बिजली की समस्या

इछावर विधानसभा सीट के बुजुर्गों से बात की तो उन्होंने क्षेत्र में बिजली कम मिलने की समस्या बताई। साथ ही सरकारी कर्मचारियों द्वारा उनकी बात नहीं सुनने पर भी नाराजगी जताई।

हालांकि, प्रदेश सरकार के नाम पर उन्होंने कहा कि सरकार तो शिवराज सिंह की ही बनेगी। वह हमें राशन दे रहे हैं।

क्षेत्र में हो रहे काम से खुश

ग्रामीण परिवेश की इछावर विधानसभा सीट पर किसान भी क्षेत्र में हो रहे काम से खुश हैं। खाद-बीज मिलने की बात कह रहे हैं।

Advertisment

हालांकि, मजदूर वर्ग कुछ परेशान है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें मेहनत की काम दाम मिलता है। महंगाई बढ़ी है तो मजदूरी भी बढ़ाई जानी चाहिए।

क्षेत्र में बिक रही शराब से महिलाएं परेशान हैं। उनका कहना है कि शराब से उनका परिवार टूट रहा है।

दाम बढ़ रहे हैं तो व्यापार भी बढ़ा

इछावर विधानसभा सीट के व्यापारियों ने एक बार फिर करण सिंह वर्मा को काम के दम पर क्षेत्र में फिर चुने जाने का विश्वास जताया।

कहा कि पहले पत्थरों की सड़क थी, अब सड़क बन गई, गंदगी दूर हो गई है। वह काम करने वाले व्यक्ति हैं।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे का असर भी क्षेत्र में होने की बात कही। व्यापारियों ने कहा कि दाम बढ़ रहे हैं तो व्यापार भी बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें-

MP Elections 2023: आष्टा विधानसभा सीट पर राजनीति में हुआ था बड़ा उलटफेर, जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023: भगवान चिंतामन गणेश की धर्मस्थली सीहोर विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मूड…

MP Elections 2023: चुनाव को लेकर यह है छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट की जनता का मूड

MP Elections 2023: श्योपुर विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा में इस बार है कांटे की टक्कर, 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

MP Elections 2023: एमपी चुनाव 2023 के दिग्गज, जानिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के बारे में खास बातें

MP Elections 2023: बड़ी खबर! MP BJP के 39 प्रत्याशियों की सूची जारी, 26 नए चेहरों को दिया मौका

mp elections 2023, about ichhawar assembly constituency, ichhawar assembly seat elections, about ichhawar assembly, ichhawar assembly seat, ichhawar assembly election, ichhawar assembly,

mp elections 2023 about ichhawar assembly about ichhawar assembly constituency ichhawar assembly ichhawar assembly election ichhawar assembly seat ichhawar assembly seat elections
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें