Advertisment

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के इन 72 साल के मंत्री ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, यहां पढ़िए पूरी खबर

अनूपपुर। MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के 72 साल पार कर चुके एक मंत्री ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कैमरे के सामने बीजेपी...

author-image
Bansal News
MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के इन 72 साल के मंत्री ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, यहां पढ़िए पूरी खबर

अनूपपुर। MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के 72 साल पार कर चुके एक मंत्री ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिला मुख्यालय में स्थित एक होटल में अनौपचारिक वार्ता के दौरान उन्होंने कैमरे के सामने ही बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ने की बात कही।

Advertisment

2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा

मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने 2023 के विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा है कि पार्टी ने जब भी उन्हें टिकट दिया है। वह चुनाव लड़े और जीते हैं। गौरतलब है कि बिसाहूलाल सिंह 72 की उम्र पार कर चुके हैं फिर भी वह चुनाव लड़ने की आतुर हैं।

कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने यह कहा

विधानसभा अनूपपुर से विधायक व प्रदेश सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बुधवार 28 जून को जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित एक होटल में अनौपचारिक वार्ता के दौरान विधानसभा 2023 का चुनाव भाजपा के उम्मीदवार बन कर लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब जब पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तब तक वह चुनाव लड़े और जीत हासिल की।

अनूपपुर में कराया यह कार्य

वार्ता के दौरान मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि अनूपपुर में पुल पुलिया सड़क कॉलेज अस्पताल व रेलवे ओवरब्रिज जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य उनके द्वारा करवाए गए। इसलिए उन्हें जनता पर भरोसा है। गौरतलब है कि बिसाहूलाल सिंह 72 की उम्र पार कर चुके हैं फिर भी वह चुनाव लड़ने की आतुर हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

BCCI: अजीत आगरकर हो सकते हैं सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन, रेस में सबसे अनुभवी उम्मीदवार

CG News: छत्तीसगढ़ में तीसरी पार्टी के रूप में आने की तैयारी में है आम आदमी पार्टी

CG News: यहां पढ़िए छत्तीसगढ़ की अब तक की बड़ी खबरें- एसपी कार्यालय के पास घर में मिला महिला का शव

Advertisment

Durg Breaking: फर्जीवाड़े का अनोखा मामला, ED का फर्जी अधिकारी बन व्यापारी से करोड़ों की लूट

The Witcher season 3: नेटफ्लिक्स की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज हुई रिलीज, दर्शकों का मिल रहा बेहद प्यार

ticket mp elections 2023 MP elections cabinet minister bjp bisahulal singh bandha talab 72-year-old
Advertisment
चैनल से जुड़ें