Advertisment

MP Elections 2023: विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज, आज मध्य प्रदेश दौरे में रहेंगे 4 CM और 2 डिप्टी सीएम

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में हैं।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023: विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज, आज मध्य प्रदेश दौरे में रहेंगे 4 CM और 2 डिप्टी सीएम

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में हैं। इसी क्रम में आज प्रदेश में सुपर मंडे होने जा रहा है। आज मध्य प्रदेश के दौरे में अन्य राज्य के 5 CM और 2 डिप्टी सीएम रहेंगे।

Advertisment

ये है जन आशीर्वाद यात्रा का रूट 

देवरी विधानसभा के महाराजपुर से सुबह 11 बजे देवरी, 12.30 बजे सहजपुर, एक बजे केसली, दो बजे गौरझामर, 2.30 बजे सुरखी, शाम चार बजे बिलहरा, पांच बजे चितौरा, 5.30 बजे मकरोनिया होते हुए 6.30 बजे सागर पहुंचेगी। यहां जन आशीर्वाद यात्रा प्रमुख मार्गाें से होते हुए रात्रि 8.30 बजे नमक मंडी स्थित सभा स्थल पहुंचेगी।

प्रदेश में आज VVIP मूवमेंट

आज 4 सीएम और 2 डिप्टी सीएम मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा सागर संभाग के अजयगढ़, लवकुश नगर, सिरोंज और शमशाबाद की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साईखेड़ा, देवरी, सुरखी और मकरोनिया में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इंदौर संभाग के बेटमा, ड्रीमलैंड राउ में जन आशीर्वाद यात्रा रैली में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बैतूल आएंगे।

रीवा में आप की रैली

रीवा में आज आम आदमी पार्टी की महारैली होगी। जिसमें पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान महारैली को संबोधित करेंगे।

Advertisment

एमपी को देंगे 10 गारंटी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान दोपहर 2 बजे रीवा आएंगे। महारैली में करीब एक लाख लोगों के हिसाब से डोम तैयार किए गए हैं। महारैली को सीएम अरविंद केजरीवाल संबोधित कर प्रदेश की जनता को दिल्ली की तरह 10 गारंटी देंगे। इससे पहले आम के राष्ट्रीय अध्यक्ष केजरीवाल 20 अगस्त को सतना जिले में आयोजित आमसभा में शामिल होने के लिए आए थे।

ये भी पढ़ें: 

 MP Weather Update: इंदौर में 61, भोपाल में टूटा 11 साल का रिकार्ड, यहां आज भी स्कूलों की छुट्टी, आज यहां साफ रहेगा मौसम

Bhopal Metro:  मेट्रो के कोच देर रात पहुंचे भोपाल, कल शुरू होगा ट्रायल रन

Advertisment

Railway News: अब ट्रेनों में स्लीपर कोच की जगह लगाए जाएंगे इकोनॉमी कोच, जानिए कितनी महंगी होगी टिकट?

Parliament House: देश की लोकतंत्रिक यात्रा का साक्षी रहा पुराना संसद भवन, जानिए क्‍या है इतिहास?

India vs Sri Lanka : 50 रन पर सिमटी श्रीलंकाई टीम, मियां मैजिक के सामने श्रीलंका ने टेके घुटने, जानिए अब तक कैसा रहा है मैच का हाल

Advertisment

MP Elections 2023, मध्य प्रदेश दौरे में रहेंगे 4 CM और 2 डिप्टी सीएम, Madhya Pradesh Election, Madhya Pradesh Election 2023, 4 CM and 2 Deputy CM will be in Madhya Pradesh tour, मध्य प्रदेश चुनाव, मध्य प्रदेश चुनाव 2023, एमपी चुनाव 2023

Madhya Pradesh election Madhya Pradesh Tour mp elections 2023 4 CM and 2 Deputy CM
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें