Advertisment

MP Election Top 3 Winner: सबसे अधिक वोट से जीतने वाले टॉप 3, मिर्ची बाबा की जमानत जब्त

MP Election Top 3 Winner: सबसे अधिक वोट से जीतने वाले टॉप 3, मिर्ची बाबा की जमानत जब्त, टॉप तीन विनर्स में वे तीसरे नंबर CM हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election Top 3 Winner: सबसे अधिक वोट से जीतने वाले टॉप 3, मिर्ची बाबा की जमानत जब्त

MP Election Top 3 Winner: एमपी की 230 विधानसभा सीटों में इस बार बीजेपी रिकॉर्ड करते हुए मध्यप्रदेश की कमान संभालने को तैयार है। इस बार हट कर नतीजे सामने आए हैं। सबसे ज्यादा वोट से जीत दर्ज करने वालों में इंदौर-2 से रमेश मेंदोला रहे हैं। जिन्होंने कांग्रेस के चिंटू चौकसे को 1 लाख 07 हजार 47 वोटों से हराया है।

Advertisment

सीहोर से बुधनी में सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा की जमानत जब्त हो गई है।  भले ही सीएम शिवराज एक बार फिर अपने क्षेत्र में रिकॉर्ड वोट के साथ जीत दर्ज करके फिर से सत्ता में आए हैं। लेकिन टॉप तीन विनर्स में वे तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

ये हैं एमपी के लखपति विजेता

पहले नंबर पर इंदौर-2 से रमेश मेंदोला रहे हैं। जिन्होंने कांग्रेस के चिंटू चौकसे को 1 लाख 07 हजार 47 वोटों से हराया है।

दूसरे नंबर पर भोपाल गोविंदपुरा से बीजेपी कृष्णा गौर रही हैं। जिन्होंने कांग्रेस के रवींद्र साहू को 1 लाख 6 हजार 335 वोट से हराया है। उन्होंने अपने ससुर स्वर्गीय बाबूलाल गौर का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisment

तीसरे नंबर पर सीएम शिवराज रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से 1 लाख 4 हजार 974 वोटों से जीते हैं। सीहोर की बुदनी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर उतरे सीएम शिवराज सिंह चौहान 104974 मतों से चुनाव जीते हैं। 22 राउंड तक चली इस मतगणना में उन्हें कुल 1 लाख 64 हजार 951 मत हासिल हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को 59977 वोट मिले।

मिर्ची बाबा की जमानत जब्त

सीहोर के बुधनी से सीएम के विरोध में खड़े सपा से स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को 134 वोट मिले हैं। जिसके बाद उनकी जमानत जब्त हो गई।

MP Election 2023 result, MP Election Top 3 Winner, MP breaking, Krishna Gaur, Shivraj Sing Chohan, Ramesh Mendola, MP Hindi news

Advertisment
shivraj sing chohan ramesh mendola mp hindi news MP Election top 3 winner MP Election 2023 Result mp breaking krishna gaur
Advertisment
चैनल से जुड़ें