Advertisment

MP Election 2023: वोटिंग कल, चुनावी प्रचार में खर्च करने में ये प्रत्याशी रहे अव्वल, देखें किसने कितना किया खर्च

MP Election 2023: वोटिंग कल, चुनावी प्रचार में खर्च करने में ये प्रत्याशी रहे अव्वल, देखें किसने कितना किया खर्च

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: वोटिंग कल, चुनावी प्रचार में खर्च करने में ये प्रत्याशी रहे अव्वल, देखें किसने कितना किया खर्च

भोपाल। MP Election 2023: सीजी के साथ-साथ एमपी में कल यानि 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। 15 नवंबर की शाम से चुनाव प्रचार थम गया है। इसके बाद अभी तक जो प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में खर्च की राशि का ब्यौरा सामने आया है उसके अनुसार भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा खर्च करने में अव्वल रहे हैं। जानते हैं बाकी किसने कितने खर्च किए।

Advertisment

ये रहे टॉप थ्री प्रत्याशी

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार चुनावी प्रचार में सबसे ज्यादा पीसी शर्मा ने खर्च किए हैं। गौरतलब है पीसी शर्मा दक्षिण-पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इन्होंने अपने चुनावी प्रचार में 24 लाख रुपए उड़ाए हैं।

दूसरे नंबर पर गोविंदपुरा से बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गौर रहीं। जिन्होंने प्रचार पर 16.66 लाख अब तक खर्च किए हैं।

तो वहीं भगवान दास सबनानी तीसरे नंबर पर रहे हैं। जिन्होंने चुनाव प्रचार पर 16 लाख 30 हजार रुपए खर्च किए हैं।

Advertisment

जानें और प्रत्याशियों ने कितने किए खर्च

बेरसिया से भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री ने 16.16 लाख खर्च किए।

मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने 13.44 लाख खर्च किए।

गोविंदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र साहू झूमरवाला ने 13.32 लाख रुपए खर्च किए।

कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील ने 12.73 लाख खर्चे किए।

कांग्रेस प्रत्याशी नरेला से मनोज शुक्ला ने 12.69 लाख खर्च किए।

कांग्रेस प्रत्याशी श्री हरि किरण ने 12.08 लाख खर्च किए।

हुजूर से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी ने 11.66 लाख  खर्च किए।

मध्य से भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह ने 9.98 लाख  खर्च किए।

हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने 9.70 लाख किए।

नरेला से भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग ने 8.18 लाख  खर्च किए।

उत्तर से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने 8.03 लाख खर्च किए।

इतने रुपए खर्च करने ​की थी लिमिट

आपको बता दें नियमानुसार प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार प्रसार पर खर्च करने की अधिकतम राशि 40 लाख रुपए निर्धारित की गई थी। यानि चुनाव के लिए खड़े प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा 40 लाख रुपए तक खर्च कर सकते थे। अभी जो आंकड़े सामने आए हैं वह रिटर्निंग ऑफिसर को दिया गया 14 नवंबर तक का खर्च का ब्यौरा है।

MP Election 2023: चुनाव आयोग ने नहीं दी DA बढ़ाने की अनुमति, वोटिंग के बाद होगा फैसला

Advertisment

World Cup 2023: सेमीफाइनल में भारत की शानदार जीत, चौथी बार खेलेगा वर्ल्ड कप फाइनल  

MP Election 2023, 17 nov Voting, topped candidates in spending on election campaign, hindi news, news in hindi, mp vidhansabha chunav, bansal news

hindi news Bansal News news in hindi MP election 2023 mp vidhansabha chunav 17 nov Voting topped candidates in spending on election campaign
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें