Advertisment

MP Election 2023: ​मिशन 2023 की तैयारी, बड़वानी में कमलनाथ की, तो सागर में बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: ​मिशन 2023 की तैयारी, बड़वानी में कमलनाथ की, तो सागर में बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक

भोपाल। MP Election 2023: विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में दो दिग्गज पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी का पूरा फोकस मिशन 2023 पर हैं। बीजेपी (MP BJP) की आज सागर संभाग में कोर ग्रुप की बैठक है तो वहीं कांग्रेस (Congress) की ओर से पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) आज बड़वानी जाएंगे।

Advertisment

MP Election 2023: “कमलनाथ संदेश यात्रा” से क्या संदेश देगी कांग्रेस, पहले चरण की समाप्ति दतिया पर

हारी हुई सीटों पर कमलनाथ का फोकस - Kamalnath In Badwani

कांग्रेस की ओर से 15 जून को कमलनाथ संदेश यात्रा की शुरूआत हो चुकी हैं तो वहीं आज पीसीसी चीफ बड़वानी दौरे पर रहेंगे। जिसमें वे सुबह 10:30 बजे मंडलम सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस बैठक में कमलनाथ कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राजनीति संबंधी टिप्स भी देंगे। इसमें कांग्रेस प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान कमलनाथ कार्यकर्ताओं के साथ—साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Study Vastu Tips: बच्चे का नहीं लगता पढ़ाई में बिल्कुल मन, माता-पिता अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स, मंत्र

Advertisment

मिशन 2023 को लेकर बीजेपी एक्टिव Mission 2023 

मध्यप्रदेश में सत्तधारी पार्टी बीजेपी भी मिशन 2023 (MP Election 2023) को लेकर फुल एक्टिव मोड में हैं। वह किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहती। जनता का समर्थन हासिल करना तो पार्टी का उद्देश्य है ही साथ ही साथ बीजेपी अपनी ही पार्टी के नेताओं में आपसी मतभेद को दूर कर समन्वय साधने में जुटी है। इसी को लेकर आज सागर संभाग के जिलों की कोर ग्रुप बैठक होने वाली है। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इसके अलावा उनके साथ वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री भी हिस्सा लेंगे। बैठक में मंत्री और विधायक को भी शामिल किया जाएगा। जो संभाग वार अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।

MP Election 2023: सिंधिया समर्थक नेता की कांग्रेस में वापसी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सभी सिंधिया समर्थकों की होगी वापसी

sagar bjp core group bhaith mp vidhansabha chunav MP election 2023 mp congress mp bjp Mission 2023 kamalnath in badwani
Advertisment
चैनल से जुड़ें