Advertisment

MP Election 2023: इस पार्टी को लेकर दिग्विजय सिंह ने क्यों कहा, सत्ता में आते ही देशद्रोह का मामला दर्ज कराएंगे...!

विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के बजरंग दल को लेकर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा है कि बजरंगदल का पाकिस्तान से कनेक्शन है। सत्ता में आते ही देशद्रोह का मामला दर्ज कराएंगे।

author-image
Preeti Dwivedi
MP News: दिग्विजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में बजरंग दल ने की शिकायत, मामला दर्ज

खंडवा। MP Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के बजरंग दल को लेकर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा है कि बजरंगदल का पाकिस्तान से कनेक्शन है। सत्ता में आते ही देशद्रोह का मामला दर्ज कराएंगे।

Advertisment

दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल पर फिर निशाना सागते हुए कहा है कि 'बजरंग दल का पाकिस्तानी कनेक्शन है। सत्ता में आते ही देशद्रोह का मामला दर्ज कराएंगे। बजरंग दल के लोगों ने ISI के लिए जासूसी की हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और देशद्रोह के मामले दर्ज कराएंगे।

सीएम के पास अथाह बेनामी संपत्ति

दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके। अब उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) पर वार करते हुए कहा कि उनके पास अथाह बेनामी संपत्ति है। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस के 9 सवालों का नहीं जवाब दे रहे हैं। मप्र में हर क्षेत्र में भारी भ्रष्टाचार मचा है। विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) को लेकर उन्होंने कहा कि खण्डवा सहित निमाड़ की 50 सीटें कांग्रेस जीतेंगी।

बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष ने की एफआईआर

इंदौर में कांग्रेसियों को बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष MP Election 2023 शैलजा मिश्रा के साथ फोटो खिंचवाना भारी पड़ गया। मामले में शैलजा मिश्रा ने 24 घंटे बाद कांग्रेस नेता घनश्याम जोशी, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दरअसल बुधवार को ये कार्यकर्ता शैलजा मिश्रा के निवास पर पहुंचे। इन्होंने शैलजा मिश्रा के साथ नारी सम्मान योजना का फार्म लेकर फोटो खिंचवाई थी। जिसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया था। इसके बाद शैलजा मिश्रा ने पुलिस थाना पहुंचकर इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस कराया है।

Advertisment

mp political news MP news MP election 2023 mp congress MP Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें