Advertisment

MP Election 2023: दीपक जोशी ने क्यों नहीं मानी अपने बेटे की बात

MP Election 2023: बीजेपी से नाराज चल रहे दीपक जोशी को लेकर उनके बेटे जयवर्धन जोशी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके बेटे ने लिखा है। कि 'अन्तयोदय का संकल्प है, बीजेपी ही विकल्प है' हालांकि ये पोस्ट 5 दिन पहले का बताया जा रहा है।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: दीपक जोशी ने क्यों नहीं मानी अपने बेटे की बात

इंदौर। MP Election 2023: बीजेपी से नाराज चल रहे दीपक जोशी को लेकर उनके बेटे जयवर्धन जोशी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके बेटे ने लिखा है। कि 'अन्तयोदय का संकल्प है, बीजेपी ही विकल्प है' हालांकि ये पोस्ट 5 दिन पहले का बताया जा रहा है।

Advertisment

जोशी परविार में बीजेपी का खून दौड़ता हैं। आपको बता दें दीपक जोशी के बेटे जयवर्धन जोशी भारतीय युवा मोर्चा में सहसंयोजक हैं। जयवर्धन जोशी ने बंसल न्यूज से हुई बातचीत में कहा है कि उन्होंने खुद पिता दीपक जोशी को मनाने का प्रयास किया है, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े हैं।

Morena News: पूरा गांव छावनी में तब्दील, जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, 3 की मौत

कांग्रेस की अटकलों में जाने के बीच किया पोस्ट — MP Election 2023: 
दीपक जोशी के बेटे का ये पोस्ट तब वायरल हो रहा है जब उनके कांग्रेस में जाने की बात लगभग पूरी मानी जा रही है। आपको बता दें बेटे जयवर्धन जोशी का पोस्ट सामने आया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'अन्तयोदय का संकल्प है, बीजेपी ही विकल्प है।' लेकिन आपको बता दें ये पोस्ट पांच दिन पहले का बताया जा रहा है। जो वायरल हो रहा है।

Advertisment

MP Election 2023: BJP के सारे प्रयास विफल, अपनी जिद पर अड़े दीपक जोशी

जोशी से मिलने दिल्ली आए थे मुरलीधर राव — MP Election 2023:
आपको बता दें पार्टी से नाराज चल रहे दीपक जोशी को मनाने के लिए शुक्रवार देर रात प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भी दिल्ली से इंदौर पहुंचे थे। जिसके बाद करीब एक घंटे तक चली दोनों की बीच चर्चा के ​बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। मुलाकात के बाद उन्होंने एक बार फिर कहा कि वे कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। आपको बता दें दीपक जोशी बीते दिन बंसल न्यूज से खास बातचीत में 6 मई को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की ओर इशारा कर चुके हैं।

MP Katni News: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 1 की मौत, 8 की हालत गंभीर

Shivraj Singh Chouhan MP election 2023 mp congress MP CM mp breaking mp bjp kamal nath Deepak Joshi
Advertisment
चैनल से जुड़ें