Advertisment

MP Election 2023: पंधाना में कौन लहराएगा परचम? BJP-कांग्रेस ने महिलाओं पर खेला दांव

खंडवा। MP Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर खंडवा जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की स्तिथि साफ हो गई है।

author-image
Bansal News
MP Election 2023: पंधाना में कौन लहराएगा परचम? BJP-कांग्रेस ने महिलाओं पर खेला दांव

खंडवा। MP Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर खंडवा जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की स्तिथि साफ हो गई है।

Advertisment

दोनों प्रमुख दल बीजेपी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया है। खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा की बात करे तो यहां दोनों दल ने महिला नेत्रियों को मौका दिया हैं।

बीजेपी ने 2 महीने पहले काँग्रेस छोड़कर आई छाया मोरे को टिकट दिया, तो वहीं कांग्रेस ने 2018 चुनाव में बगावत करके कांग्रेस की हार की कारण बनी रुपाली बारे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

पूर्व विधायक का छलका दर्द

टिकट काटने पर भाजपा के पूर्व विधायक का दर्द छलका हमने पंधाना का विकास किया व्यक्तियों का विकास नहीं किया जिसका परिणाम है हमें टिकट नहीं मिला।

Advertisment

भाजपा और काँग्रेस की यह दोनों प्रत्याशी 2018 का विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है, दोनों को हार का सामने करना पड़ा था।

2018 में रुपाली ने लड़ा था निर्दलीय चुनाव

भाजपा की छाया मोरे ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, तो वहीं रुपाली बारे ने कांग्रेस से बागी हो कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

2018 में यहां से भाजपा के राम दांगोरे विजय हुए। इस बार राम दांगोरे का बीजेपी ने टिकट काट कर छाया मोरे को मौका दिया है।

Advertisment

दोनों प्रमुख दल की महिला प्रत्याशी इस विधानसभा चुनाव 2023 के रण में उतर चुकी है, ये दोनों ही पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने की बात कह रही हैं। हालांकि अब देखना होगी की पंधाना से इस बार कौन बाजी मारता है।

ये भी पढ़ें: 

Chandra Grahan 2023: 37 साल बाद शरद पूर्णिमा-चंद्र ग्रहण का खास संयोग, ये राशियां होगीं मालामाल

MP Election 2023: बीजेपी में नहीं थम रहा विरोध, ग्वालियर पूर्व से प्रत्याशी को बदलने की मांग

Advertisment

MP Elections 2023: पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने भाजपा से दिया इस्तीफा, बेटे को बसपा पार्टी ने दिया मुरैना से टिकट

Indian Dog Breeds: पुलिस ड्यूटी में जल्द तैनात किए जाएंगे भारतीय नस्ल के कुत्ते, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

Cipher Case: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गिरी गाज, सिफर मामले में दोषी करार

Advertisment

MP Election 2023, Pandhana Assembly Seat, Khandwa News, MP Assembly Election, MP Politics, BJP,  Congress, MP चुनाव 2023, पंधाना विधानसभा सीट, खंडवा न्यूज, MP विधानसभा चुनाव, MP राजनीति, बीजेपी कांग्रेस

खंडवा न्यूज Pandhana Assembly Seat MP राजनीति MP चुनाव 2023 mp politics MP election 2023 mp assembly election Khandwa News Congress bjp
Advertisment
चैनल से जुड़ें