Advertisment

MP Election 2023: राहुल गांधी के 150 सीटों के दावे पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया?

विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के 150 सीटों के दावे वाले बयान पर अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस (MP Congress) की यही कठिनाई है कि बैठक दिल्ली में और बात मध्यप्रदेश की करते हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: राहुल गांधी के 150 सीटों के दावे पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया?

भोपाल। MP Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के 150 सीटों के दावे वाले बयान पर अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस (MP Congress) की यही कठिनाई है कि बैठक दिल्ली में और बात मध्यप्रदेश की करते हैं। सोमवार को दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक एमपी (MP) के नेताओं के शामिल होने के बाद राहुल गांधी ने ये बयान दिया था।

Advertisment

MP Congress Delhi Meeting: कमलनाथ ही होंगे सीएम का चेहरा, 150 सीटें जीतने का लक्ष्य

क्या कहा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कांग्रेस की यही कठनाई है। बैठक दिल्ली में और बात मध्यप्रदेश की। मध्यप्रदेश की जनता गुहार लगा रही है की दिल्ली दूर है। BJP का कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम कर रहा है। पूरा विश्वास है की एमपी में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।

दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे पर राहुल गांधी के न बोलने पर उन्होंने कहा कि इस पर मैं क्या टिप्पणी दूंगा, मैं उन नेताओं जैसा नहीं हूं जो दूसरे नेताओं पर टिप्पणी करते है। भगवान ने सकारात्मक सोच के लिए एक जिंदगी दी है। किसी को नीचा दिखाना न भारतीय जनता पार्टी की आदत है और न सिंधिया परिवार की।

Advertisment

प्रधानमंत्री के 9 साल पूरे होने पर क्या बोले

देश के 80 % सीमांत किसानों को सीधे उनके खाते में 6 हजार देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इसी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 हजार देकर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। 11 करोड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं 2 लाख 25 हज़ार करोड़ आज तक किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। यह वह सरकार नहीं है जो कहती थी कि एक रुपए भेजते हैं तो 15 पैसे खाते में आते हैं। भारत में इतने कीर्तिमान स्थापित कर लिए हैं कि अब वह दूसरे देशों का एजेंडा सेट कर रहा है। पहले हम इंतजार करते थे कि विश्व में अविष्कार होगा तब भारत उसका कार्बन कॉपी करेगा।

Ganga Dussehra 2023: जूना अखाड़ा में साधु संतों का शाही स्नान, लगातार 18 घंटे नृत्य साधना

मध्यप्रदेश के आर्थिक संकट पर बोले सिंधिया

याद रख लीजिएगा और आपके द्वारा में अपने दर्शकों को भी कहना चाहता हूं कांग्रेस आएगी तो आर्थिक संकट का वियोग अलबर जाएगी। सबकी योजनाएं बंद करेंगे। एक—एक गरीब के लिए जो योजना बनी है, उसका समापन होगा। जो कि कांग्रेसी (MP Election 2023) यही कहेगी। आर्थिक संकट है। 3 साल में सीएम शिवराज सिंह ने क्या नहीं करके दिखाया। कितनी योजनाओं की शुरुआत की।

Advertisment

June Bank Holidays: जून में 12 दिन नहीं बदले जाएंगे 2 हजार के नोट, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान

राहुल के दावे पर BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि एमपी में कांग्रेस की 50 सीटें भी नहीं आएगीं। अगर आई तो बड़ी उपलब्धि मानूंगा। 15 महीने में किसानों का कर्जा माफ नहीं कर पाए। इसीलिए राहुल गांधी की बात कोई नहीं मानेगा।

rahul gandhi mp bjp mp congress jyotiraditya sindhiya MP election 2023 mp vidhansabha chunav
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें