Advertisment

MP Election 2023: भिंड के मेहगांव में पोलिंग बूथ पर कब्जे के प्रयास में चली गोली, बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया आरोप

MP Election 2023: छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक पार्षद की हत्या, दिमनी में फायरिंग की सूचना, भिंड में सभी प्रत्याशी नजरबंद

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: भिंड के मेहगांव में पोलिंग बूथ पर कब्जे के प्रयास में चली गोली, बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया आरोप

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए आज 17 नवंबर (शुक्रवार) से शुरू हुए मतदान में अब तक करीब 28 फीसदी वोटिंग हुई है। प्रदेश के कुछ जिलों से चुनावी विवाद और हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं।

Advertisment

हुजूर में फर्जी मतदान का मामला

भोपाल हुजूर बूथ क्रमांक 68 पर फर्जी मतदान का मामला सामने आया है। इसे लेकर शिकायत दर्ज हुई है। संभवत: सुबह से शुरू हुए मतदान में से ये पहला मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी मौके पर पहुंचे हैं। जिसके बाद उन्होंने इसे लेकर भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह से शिकायत दर्ज की है।

MP-Election-2023-bhopal-hujoor

भिंड की मेहगांव सीट के मानहड़ में भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना पोलिंग क्रमांक 93 की बताई जा रही है। इसमें भाजपा प्रत्याशी का एक समर्थक गोली लगने से घायल बताया जा रहा है। घटना की वजह बूथ कैप्चरिंग का प्रयास बताया जा रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा पर जानलेवा हमला

छतरपुर जिले में राजनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा ने अपने ऊपर जानलेवा हमला किए जाने और इसमें उनकी गाड़ी चला रहे समर्थक पार्षद की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थकों पर लगाया है।

Advertisment

दूसरी घटना में मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर फायरिंग किए जाने की सूचना मिली है। दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रत्याशी हैं। उधऱ भिंड में चुनावी हिंसा की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने भाजपा, कांग्रेस और बीएसपी के प्रत्याशियों को नजरबंद कर दिया है।

नकुलनाथ को पोलिंग बूथ पर जाने से रोका

इंदौर के महू में भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेसियों पर तलवार से हमला किए जाने की शिकायत की है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने भाजपा समर्थकों पर सांसद नकुलनाथ को पोलिंग बूथ पर जाने से रोकने का आरोप लगाया है।

बीजेपी प्रत्याशी और समर्थकों पर हमले का आरोप

छतरपुर जिले के राजनगर से विधायक विक्रम सिंह नाती राजा पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया गया। इस विवाद में गाड़ी चला रहे पार्षद सलमान खान की मौत हो गई है। विधायक का आरोप है कि हमला भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने कराया।

Advertisment

मामले में दोनों के समर्थक थाने में आमने-सामने हो गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने वीडियो जारी कर कहा, कांग्रेस प्रत्याशी झूठा आरोप लगा रहे हैं।

सलमान को गाड़ी से कुचलकर माराः नातीराजा

विक्रम सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि वे गुरुवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वोटर को शराब बांटें जाने की सूचना मिलने पर अपने समर्थक पार्षद सलमान खान पिता हरून खान(34 साल) निवासी खजुराहो के साथ मौके पर जा रहे थे।

रास्ते में रनेफाल रोड पर पहाड़ी इलाके में रात 2 से 3 बजे बीच भाजपा समर्थक उनकी गाड़ी के सामने आ गए। उन्होंने गालियां देते हुए उनके ऊपर बंदूक तान दी। उन्हें बचाने के लिए गाड़ी चला रहे सलमान खान बाहर निकले तो करीब 20-25 भाजपा कार्यकर्ताओं ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया।

Advertisment

इसमें वो नीचे गिर गए। इसके बाद हमलावर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाकर भाग गए। गंभीर रूप से घायल सलमान को मौके से उठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाने में फूट-फूटकर रोए कांग्रेस प्रत्याशी

घटना के बाद कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नाती राजा सुबह बीएसपी प्रत्याशी घासीराम पटेल और समर्थकों के साथ राजनगर थाना पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा क्षेत्र में आतंक और डर फैलाकर चुनाव जीतना चाह रही है।

लेकिन कांग्रेस उसके मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी। वो रात में हुए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए फूट-फूटकर रोते नजर आए।
अपडेट करें-

Advertisment

12.01% पुरुष और 11.89% महिलाओं ने डाले वोट

मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 27,62 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

इसमें पुरुषों का प्रतिशत 12.01 और महिलाओं का प्रतिशत 11.89 है। सबसे ज्यादा मतदान राजगढ़ जिले में 16.4% हुआ है। इंदौर में सबसे कम 6.21% मतदान हुआ है।
सीईओ ने कहा, दिमनी के मिरघान में गोली चलने की सूचना आई थी, लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गोली चलने से इनकार किया है।

कलेक्टर ने बताया कि मामूली झड़प हुई थी। सीईओ ने कहा, छतरपुर के राजनगर में कांग्रेस प्रत्याशी के ड्राइवर की हत्या कल हुई थी। पुलिस जांच कर रही है। जो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

CG Election Live Update

शिवराज और कमलनाथ ने कहा- हम चुनाव जीतेंगे

• छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सौंसर में वोट डाला। उन्होंने कहा 'मैं शिवराज सिंह नहीं जो बोलूं कि इनती सीटें आएंगी। जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। बीजेपी धर्म को मुद्दा बनाती है। हम नहीं।'

• राहुल गांधी ने कहा, 'मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तूफान आ रहा है- भारी बहुमत के साथ।'

• सीएम शिवराज सिंह ने कहा, 'हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है। जीत हमारी होगी।

• मुरैना की जोरा सीट पर वोटिंग के दौरान विवाद हो गया है। जिसके चलते मतदान को रोक दिया गया है।

mp-election-2023-morena-vaval

• सागर के गढ़ाकोटा में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के समर्थकों ने हंगामा किया है। उन पर पोलिंग एजेंटों के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है।

MP-Election-2023-sagar-news

• भिंड की मेहगांव सीट के मानहड़ में भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना पोलिंग क्रमांक 93 की बताई जा रही है। इसमें भाजपा प्रत्याशी का एक समर्थक गोली लगने से घायल बताया जा रहा है। घटना की वजह बूथ कैप्चरिंग का प्रयास बताया जा रहा है।

ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

MP Election 2023, voting persentage in mp, mp election se judi dhatnayen, mp news in hindi , mp big news, mp big breaking, bansal news

voting persentage in mp mp news in hindi mp election se judi dhatnayen MP election 2023 MP big news mp big breaking Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें