Advertisment

MP Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ग्वालियर दौरा, आज CM शिवराज नामांकन भरेंगे

MP Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ग्वालियर दौरा, आज CM शिवराज नामांकन भरेंगे, सबसे पहले 1 बजे सलकनपुर जाएंगे।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ग्वालियर दौरा, आज CM शिवराज नामांकन भरेंगे

MP Election 2023: आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। जहां वे नेताओं को जीत का मंत्र देंगे। तो वहीं आज सीएम शिवराज ​बुधनी में अपना नामांकन भरेंगे, लेकिन इसके पहले वे सलकनपुर वाली मैया के दर्शन के लिए दोपहर 1 बजे जाएंगे। पढ़ें चुनाव से जुड़ी खबरें ​विस्तार से।

Advertisment

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ग्वालियर दौरा

आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ग्वालियर दौरे पर हैं। जहां वे बीजेपी नेताओं की बैठक लेंगे तथा विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगे। इतना ही नहीं उनका उद्देश्य टिकट न मिलने से नाराज नेताओं को मनाने की रहेगी। इसी के साथ वे कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र देंगे।

हालांकि शाह के दौरे को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि अमित शाह रूठे कार्यकर्ताओं को तो मना लेंगे। लेकिन बीजेपी से रूठी जनता को कैसे मनाएंगे। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बाजेपी ने कहा कि ग्वालियर में कार्यकर्ताओं को अमित शाह का मार्गदर्शन मिलेगा। कांग्रेस का कहां से खाता खुलेगा, उसका पता नहीं।

आज CM शिवराज नामांकन भरेंगे

बुधनी में आज CM शिवराज नामांकन भरेंगे। दोपहर 2 बजे बुधनी SDM दफ्तर में नामांकन भरेंगे। इसके लिए वे पहले परिवार सहित 11 बजे जैत पहुंचेंगे। सबसे पहले 1 बजे सलकनपुर जाएंगे। इसके बाद 2 बजे बुधनी पहुंचेंगे। इसके बाद 4 बजे सिवनी मालवा विधानसभा जाएंगे। फिर 5.30 बजे सोहागपुर विधानसभा में संबोधित करेंगे।

Advertisment

MP Election 2023, mp hindi news, mp news in hindi, amit shah gwalior visti, cm shivraj news, mp vidhansabha news

mp news in hindi MP news MP election 2023 gwalior amit shah visit cm shivraj namankan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें