Advertisment

MP Election 2023: भोपाल संभाग में बीजेपी-कांग्रेस के ये उम्मीदवार होंगे आमने-सामने, यहां देखे पूरी लिस्ट

MP Election 2023: लंबे इंतजार के बाद शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

author-image
Bansal news
MP Election 2023: भोपाल संभाग में बीजेपी-कांग्रेस के ये उम्मीदवार होंगे आमने-सामने, यहां देखे पूरी लिस्ट

MP Election 2023: लंबे इंतजार के बाद शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 144 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। वहीं बीजेपी पहले ही अपने 136 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

Advertisment

भोपाल संभाग में 5 जिले आते है, जिसमें विधान सभा की 25 सीट आती है। इसमें बीजेपी ने 14 प्रत्याशियों को मैदान में उतर दिया है। वहीं आज जारी हुई कांग्रेस की लिस्ट में 13 नाम सामने आए है।

विधानसभा सीट नामचुनाव तिथिभाजपा प्रत्‍याशीकांग्रेस प्रत्याशी
उदयपुरा17 नवंबरनरेंद्र शिवाजी पटेलदेवेंद्र पटेल गडरवास
भोजपुर17 नवंबरप्रतीक्षित प्रतीक्षित 
सांची17 नवंबरप्रभुराम चौधरीप्रतीक्षित 
सिलवानी17 नवंबररामपाल सिंहदेवेंद्र पटेल
विदिशा17 नवंबरप्रतीक्षित शशांक भार्गव
बासौदा17 नवंबरप्रतीक्षित निशांक जैन
कुरवाई17 नवंबरप्रतीक्षित प्रतीक्षित 
सिरोंज17 नवंबरउमाकांत शर्माप्रतीक्षित 
शम्शाबाद17 नवंबरप्रतीक्षित सिंधुविक्रम सिंह
बैरसिया17 नवंबरविष्णु खत्रीजयश्री हरिकरण
भोपाल उत्तर17 नवंबरआलोक शर्माप्रतीक्षित 
नरेला17 नवंबरविश्वास सारंगमनोज शुक्ला 
भोपाल दक्षिण-पश्चिम17 नवंबरप्रतीक्षित प्रतीक्षित 
भोपाल मध्य17 नवंबरध्रुव नारायण सिंहआरिफ मसूद 
गोविंदपुरा17 नवंबरकृष्णा गौरप्रतीक्षित 
हुजूर17 नवंबररामेश्वर शर्माप्रतीक्षित 
बुदनी17 नवंबरशिवराज सिंह चौहानविक्रम मस्ताल
आष्टा17 नवंबरप्रतीक्षित कमल चौहान
इछावर17 नवंबरकरण सिंह वर्माप्रतीक्षित 
सीहोर17 नवंबरसुदेश रायशशांक सक्सेना
नरसिंहगढ़17 नवंबरप्रतीक्षित प्रतीक्षित 
ब्यावरा17 नवंबरप्रतीक्षित प्रतीक्षित 
राजगढ़17 नवंबरप्रतीक्षित बापू सिंह तनवर
खिलचीपुर17 नवंबरहजारी लाल दांगीप्रियव्रत सिंह
सारंगपुर17 नवंबरप्रतीक्षित प्रतीक्षित 

नरेला क्षेत्र से विश्वास कैलाश सारंग vs मनोज शुक्ला

नरेला सीट से विश्वास कैलाश सारंग वर्तमान विधायक और प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री हैं। भाजपा की ओर से राज्यसभा सदस्य रहे स्वर्गीय कैलाश सारंग के छोटे बेटे हैं। नरेला विधानसभा क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है। यही से जीतकर मंत्री बने हैं।

Advertisment

वहीं मनोज शुक्ल भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। महिलाओं को धार्मिक यात्राएं कराने से लेकर स्वयं अपने पैसों की लोगों की मदद करते हैं। भाजपा सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। नरेला विधानसभा क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है| इसलिए कांग्रेस ने इस बार उन पर भरोसा जताया है।

भोपाल मध्य विधानसभा से आरिफ मूसद और ध्रुव नारायण सिंह के बीच टक्कर

बीजेपी के ध्रुव नारायण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय गोविंद नारायण सिंह के बेटे हैं। वो 2008 विधानसभा चुनाव में मध्य विधानसभा से चुनाव लड़े और विधायक बने। वर्ष 2013 में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। उनकी जगह सुरेंद्रनाथ सिंह मम्मा को टिकट दिया।

उन्होंने भी जीत दर्ज की। वहीं 2018 में सुरेंद्र मम्मा कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद से हार गए। अब भाजपा ने फिर ध्रुव नारायण पर भरोसा जताया है।

वहीं एक बार फिर कांग्रेस ने 2018 विधानसभा चुनाव में जीतने वाले विधायक आरिफ मसूद पर विश्वास जताया है। मसूद मुस्लिम समुदाय में लोकप्रिय हैं। उनकी पकड़ हिन्दू आबादी में भी है।

बैरसिया विधानसभा से विष्णु खत्री के सामने होंगे जयश्री हरिकिरण

बैरसिया विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस विधानसभा क्षेत्र में करीब 65 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति- जनजाति की है। वर्ष 2018 में विष्णु खत्री ने जयश्री हरिकिरण को 13,779 मतों को हराया था। बीते पांच वर्षों में खत्री सक्रिय रहे। भाजपा ने उन पर फिर से भरोसा जताया।

Advertisment

कांग्रेस नेता जयश्री हरिकरण अनुसूचित वर्ग से आती हैं। हारने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखी। कांग्रेस के सर्वे में उनका नाम आया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय की समर्थक हैं।

बुधनी विधानसभा से सीएम शिवराज vs हनुमान

सीएम शिवराज के सामने बुधनी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने एक नया प्रयोग करते हुए विक्रम मस्ताल को टिकट दिया गया है। विक्रम मस्ताल टीवी सीरियल एक्टर हैं और वह साल 2008 में रामायण सीरियल में भगवान हनुमान का किरदार निभा चुके हैं। वह मूल रूप से बुधनी के निवासी है। बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान का गढ़ है।

सीहोर विधानसभा से सुदेश राय को चुनौती देंगे शशांक

सीहोर विधानसभा सीट से भाजपा के सुदेश राय दो बार से विधायक हैं। उनके सामने सीहोर के चार बार के विधायक रहे रमेश सक्सेना के बेटे शशांक सक्सेना मैदान में हैं। जो जिला पंचायत के वार्ड 1 के सदस्य भी हैं। सुदेश राय के साथ खुद का दो बार का अनुभव है तो शशांक के साथ उनके पिता का चार बार का अनुभव रहा है।

Advertisment

सिलवानी विधानसभा से रामपाल सिंह के सामने देवेंद्र पटेल

रायसेन जिले का सिलवानी 2008 में विधानसभा क्षेत्र बना। यहां अब तक हुए 2008, 2013 और 2018 के तीन चुनावों में एक बार भाजश से देवेंद्र पटेल व दो बार भाजपा से रामपाल सिंह राजपूत विधायक रहे हैं।

सिलवानी सीट से भाजपा ने विधायक रामपाल सिंह राजपूत को ही प्रत्याशी बनाया। सिलवानी में भाजपा के रामपाल सिंह का मुकाबला कांग्रेस के देवेंद्र पटेल से होगा

उदयपुरा विधानसभा से पटेल vs पटेल

रायसेन जिले की उदयपुरा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2018 में इस सीट पर कांग्रेस के देवेंद्र पटेल गडरवास विधायक चुने गए। कांग्रेस ने एक बार फिर वर्त्तमान विधायक पर भरोसा जताया है। वहीं बीजेपी ने नरेंद्र शिवाजी पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

ये भी पढ़ें

CG Congress List: कांग्रेस ने जारी की अपनी पहली लिस्ट, 30 प्रत्याशी घोषित; भूपेश बघेल पाटन से मैदान में

MP Election 2023: बड़ी खबर, कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Weather Update Today: इन राज्यों में झमाझम होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Sharad Navratri 2023: नवरात्रि में सात्विक भोजन आपके लिए होता है काफी मददगार, जानिए इसके फायदे

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक व्यापार विकास की योजना बनाएंगे, मूड रोमांटिक और खुश रहेगा, जानें अपना राशिफल

MP Election 2023, mp news in hindi, mp vidhan sabha chunav, mp bhopal, Bhopal Division, mp congress candidate, mp bjp candidiate, bansal news, MP Election 2023, election dates, congress candidates list, bjp candidate list,  MP voting on November 17, news in hindi, bansal news, mp vidhan sabha 2023, narela, bhopal Madhya, Berasia, narela Assembly, bhopal Madhya Assembly, Berasia Assembly, Bhopal Division candidate List, एमपी चुनाव 2023, एमपी समाचार हिंदी में, एमपी विधान सभा चुनाव, एमपी भोपाल, भोपाल संभाग, एमपी कांग्रेस उम्मीदवार, एमपी बीजेपी उम्मीदवार, बंसल समाचार, एमपी चुनाव 2023, चुनाव की तारीखें, कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची, बीजेपी उम्मीदवार सूची, एमपी में नवंबर में मतदान 17, समाचार हिंदी में, बंसल समाचार, एमपी विधान सभा 2023, नरेला, भोपाल मध्य, बैरसिया, नरेला विधानसभा, भोपाल मध्य विधानसभा, बैरसिया विधानसभा, भोपाल संभाग प्रत्याशी सूची

Berasia MP election 2023 narela mp bhopal bhopal division mp vidhan sabha 2023 mp congress candidate Berasia Assembly Bhopal Division candidate List bhopal Madhya bhopal Madhya Assembly mp bjp candidiate narela Assembly
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें