Advertisment

MP Election 2023: मंडला में गरजे "शाह", कमलनाथ को बताया "करप्शन नाथ", गिना दिए घोटाले

MP Election 2023: मंडला में गरजे "शाह", कमलनाथ को बताया "करप्शन नाथ", गिना दिए घोटाले

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: मंडला में गरजे

भोपाल। MP Election 2023: मंडला के महात्मागांधी स्टेडियम में हुए जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014 में मोदी को जिताया था, 19 में जिताया था। अगर अब 24 में मोदी को फिर से जिताना चाहते हैं, मोदी को फिर से पीएम बनाना हैं तो कमल पर बटन दबाएं। मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार फिर से बनानी चाहिए इसलिए कमल के निशान को दबाएं।

Advertisment

उन्होंने कहा कि आप तय किजिए गरीबों के लिए योजनाएं लाने वाली भाजपा की सरकार चाहिए कि करप्शन लाने वाली करप्शन नाथ की सरकार बनानी है। हमारे कार्यकर्ता आपके पास आएंगे। 10 हजार 600 किमी घूमकर 210 विधानसभाओं में घूमकर बीजेपी का प्रचार प्रचार करेगी। 150 सीटो से ज्यादा सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। 51 से ज्यादा गरीब कल्याण योजनाओं को करप्शन नाथ ने बंद करा दिया था।

मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर का भारत बनाया है। जी 20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। दुनिया के सबसे ज्यादा नागरिक सम्मान अगर किसी को मिले हैं तो हमारे नेता नरेंद्र मोदी को मिले हैं। ये सम्मान हमारे देश की 106 करोड़ जनता को मिले हैं।

जन आशीर्वाद में अमित शाह का बयान

अमित शाह ने कांग्रेस ने बीमारू राज्य बनाया था। शिवराज ने एमपी को बेमिसाल बनाया। रघुनाथ शाह और शंकरशाह हमारी प्रेरणा हैं। जनजाति के उत्थान के लिए शिवराजजी का अभिनंदन करता हूं। हम आदिवासियों से आशीर्वाद मांगने आए हैं। बीस साल में शिवराज ने बेमिसाल राज्य बनाया है।

Advertisment

पेसा कानून बनाने वाला पहला राज्य एमपी

अमित शाह  (Amit Shah MP Visit) ने कहा कि एमपी ने सबसे पेसा कानून को जमीन पर उतारा था। आदिवासी कल्याण के लिए एमपी ने रास्ता बनाया है।
बंटाधार और कमलनाथ से सवाल पूछता हूं। कि आदिवासी कल्याण के लिए कांग्रेस 24 हजार करोड़ देती थी। बीजेपी की सरकार 1 लाख 19 हजार करोड़ देती है। कांग्रेस ने कभी आदिवासियों को नेता नहीं बनाया। एमपी में 150 सीटों के साथ सरकार बनेगी। कांग्रेस सरकार ने करप्शन के दरवाजे खोले। अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण वाली सरकार चाहिए या आदिवासियों का कल्याण वाली सरकार चाहिए। 2024 में फिर से मोदीजी को पीएम बनाना है

MP Election 2023, mp news in hindi, amit shah mp visit, bjp jan ashiwad yojna, mp vidhan sabha chunav 2023

mp news in hindi mp vidhan sabha chunav 2023 MP election 2023 amit shah mp visit bjp jan ashiwad yojna
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें