Advertisment

MP Election 2023: बगावत से कांग्रेस में दूसरी बार उलटफेर, इन सीटों पर बदले प्रत्याशी, जानें क्या है वजह

कांग्रेस में टिकटों को लेकर शुरू हुई बगावत के बाद चार सीटों पर प्रत्‍याशी बदल दिए गए। इससे अब प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड आ गया है।

author-image
Bansal News
Rajasthan Elections: महिलाओं को 10 हजार रुपये हर साल देगी कांग्रेस, 500 में सिलेंडर का भी किया वादा

भोपाल। MP Election 2023: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस ने टिकटों को लेकर शुरू हुई बगावत के बाद चार सीटों पर अपने प्रत्‍याशी बदल दिए हैं। इससे अब प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड आ गया है।

Advertisment

ये पहला मौका नहीं है कि कांग्रस ने घोषित होने   के बाद प्रत्‍याशियों के नाम बदले हैं। पार्टी ने दूसरी सूची में तीन सीटों पर अपने प्रत्‍याशियों के नाम बदल दिया थे।

पहली बार 3 सीटों पर बदले प्रत्‍याशी

कांग्रेस ने दूसरी सूची में 88 उम्‍मीदवारों के नाम घोषित किए थे, जिसमें नरसिंहपुर की गोटेगांव, शिवपुरी की पिछोर और दतिया विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों को बदल दिया था।

दूसरी सूची के बाद बगावत

कांग्रेस की दूसरी सूची के बाद शुरू हुई बगावत ने पार्टी के मुसीबतें बड़ा दी थी। तीन दिन से कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास पर जमकर प्रदर्शन कर रहे है।

Advertisment

कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पार्टी ने 25 अक्टूबर हो दिल्‍ली में बैठक बुलाई थी। जिसमें चार सीटों पर नाम बदलने का फैसला लिया गया है।

क्यों बदले उम्मीदवार ?

सुमावली विधानसभा सीट

सुमावली से वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाह ने बागी तेवर दिखाना शुरू कर दिए  और बीएसपी में शामिल हो गए थे। जिससे पार्टी की चिंता बढ़ गई।

कांग्रेस ने अब सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा को टिकट दे दिया है।

Advertisment

पिपरिया विधानसभा सीट

पिपरिया में कांग्रेस उम्मीदवार गुरुचरण खरे को कार्यकर्ता बाहरी बता कर विरोध कर रहे थे। साथ ही उम्मीदवार को बदलने की तेज हो गई थी।

वहीं अब कांग्रेस ने पिपरिया में गुरुचरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी को टिकट दिया गया है।

बडनगर विधानसभा सीट

बडनगर के मौजूदा विधायक मुरली मोरवाल टिकट की मांग करते हुए भोपाल पीसीसी चीफ के बंगले पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए थे। बगावत ऐसी की टिकट बदलने के लिए कार्यकर्ताओं ने खुद पर डीजल डालकर आत्‍मदाह करने की कोशिश की थी।

Advertisment

वहीं अब बड़नगर में राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मौजूदा विधायक मुरली मोरवाल को उम्‍मीदवार बनाया गया है।

जावरा विधानसभा सीट

जावरा से कांग्रेस ने हिम्मत श्रीमाल को अपना उम्मीदवार  बनाया था। जिसका नाम सामने आते ही स्थानीय संगठन में विरोध शुरू कर दिया था।

कांग्रेस ने जावरा में हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें: 

MP News: डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन आपोरियों के पास से 11 लाख रुपए जब्त

Bigg Boss 17 Promo: मुनव्वर फारूकी ने खेला अपना खेल, ऐश्वर्या-नील पर साधा निशाना

Today History: आज ही के दिन हुआ था स्वतंत्र भारत का पहला लोकसभा चुनाव, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Aaj ka Rashifal: इस राशि एक लोगों का प्रेम-संबंध और पारिवारिक रिश्तों का सुखद समय शुरू हो चुका है, जानें अपना राशिफल

Richard Roundtree Passes Away: नहीं रहें लेजेंड्री एक्टर रिचर्ड राउंडट्री, कहें जाते थे अमेरिका के पहले ब्लैक एक्शन हीरो

MP Election 2023, MP Politics, MP Congress Candidate, Rebellion in Congress, MP News, MP चुनाव 2023, MP राजनीति, MP कांग्रेस प्रत्‍याशी, कांग्रेस में बगावत, MP न्‍यूज

MP news mp politics MP election 2023 mp congress candidate rebellion in Congress कांग्रेस में बगावत MP चुनाव 2023 MP राजनीति MP कांग्रेस प्रत्याnशी MP न्यूकज
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें