Advertisment

MP Election 2023: बीजेपी में नहीं थम रहा विरोध, ग्वालियर पूर्व से प्रत्याशी को बदलने की मांग

ग्वालियर पूर्व से दावेदार मुन्नालाल गोयल का टिकट काट दिया है, जिससे नाराज होकर गोयल के समर्थकों ने सिंधिया महल का घेराव कर प्रदर्शन किया।

author-image
Bansal News
MP Election 2023: बीजेपी में नहीं थम रहा विरोध, ग्वालियर पूर्व से प्रत्याशी को बदलने की मांग

ग्वालियर। MP Election 2023: बीजेपी की पांचवीं सूची के बाद मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी ने ग्वालियर पूर्व से दावेदार मुन्नालाल गोयल का टिकट काट दिया है, जिससे नाराज होकर गोयल के समर्थकों ने सिंधिया महल का घेराव कर प्रदर्शन किया।

Advertisment

ये सब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने हुआ है। फैसले से नाराज कार्यकर्ता सिंधिया की गाड़ी के सामने लेट गए। कार्यकर्ताओं को मनाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन जब वो नहीं माने, तो सिंधिया महल से रवाना हो गए।

बीजेपी को होगा नुकसान- गोयल

मुन्नालाल गोयल का कहना है कि अगर पार्टी ने अपना फैसला नहीं बदला तो उसे हार का सामना करना पड़ेगा।

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सभी लोगों की भावना होती है, लेकिन टिकट एक ही व्यक्ति को मिलना था।

Advertisment

गोयल ने 2020 में बदली पार्टी

मुन्नालाल गोयल 2008, 2013  और 2018 में कांग्रेस से चुनाव लड़े। 2018 में मुन्ना लाल गोयल कांग्रेस से विधायक चुने गए। वहीं 15 महीने चली कमलनाथ की सरकार को गिराकर सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए। उपचुनाव में मुन्नालाल गोयल को हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा ने मुन्नालाल को बीज निगम आयोग का अध्यक्ष बनाया। मुन्नालाल लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी दिखा रहे थे। लेकिन अब उनका टिकट कट गया है।

2 दिन में फैसला बदले पार्टी

मुन्ना लाल का कहना है कि जनता और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पार्टी को अपना फैसला बदलना चाहिए। अगर फैसला नहीं बदला तो पार्टी यहां से चुनाव हार जाएगी।

Advertisment

मुन्नालाल गोयल सिंधिया के खासमखास माने जाते हैं। मुन्नालाल ने भाजपा को चेतावनी दी है कि वह है 2 दिन में अपना फैसला बदले नहीं तो भाजपा को नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

गोयल का टिकट पर कांग्रेस का तंज

मुन्नालाल गोयल का टिकट काटने पर कांग्रेस ने तंज़ करते हुए कहा कि मुन्नालाल गोयल कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार को गिराकर सिंधिया के साथ चले गए थे।

कांग्रेस को जो धोखा मुन्ना लाल ने दिया, वह धोखा आज बीजेपी ने उनको दिया है। अब मुन्नालाल का राजनीतिक भविष्य खत्म हो चुका है।

Advertisment

ग्वालियर पूर्व विधानसभा में लगातार विरोध के सुर उठते जा रहे हैं। इस विरोध के बाद क्या बीजेपी ग्वालियर पूर्व विधानसभा से प्रत्याशी बदलेगी या फिर ग्वालियर पूर्व विधानसभा में इसी तरह से विरोध के स्‍वर निकलते रहेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें: 

MP Elections 2023: पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने भाजपा से दिया इस्तीफा, बेटे को बसपा पार्टी ने दिया मुरैना से टिकट

Indian Dog Breeds: पुलिस ड्यूटी में जल्द तैनात किए जाएंगे भारतीय नस्ल के कुत्ते, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

Cipher Case: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गिरी गाज, सिफर मामले में दोषी करार

Top Schools In Ratlam: ये है रतलाम के टॉप 5 स्कूल, यहां देखें तस्वीरें

Dussehra 2023: रावण को किसने दी थी सोने की लंका, जानें रोचक तथ्य और पौराणिक कथाएं

MP Election 2023, Gwalior East Assembly Seat, Opposition to BJP candidate, MP Politics, MP चुनाव 2023, ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट, बीजेपी प्रत्याशी का विरोध, राजनीति

mp politics MP election 2023 Gwalior East Assembly Seat MP चुनाव 2023 Opposition to BJP candidate
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें