Advertisment

MP Election 2023 : कमलनाथ के साथ नहीं गए होते तो आज विधायक होते अजय सिंह!

MP Election 2023 : कमलनाथ के साथ नहीं गए होते तो आज विधायक होते अजय सिंह! MP Election 2023 Had he not gone with Kamal Nath Ajay Singh would have been an MLA today vkj

author-image
deepak
MP Election 2023 : कमलनाथ के साथ नहीं गए होते तो आज विधायक होते अजय सिंह!

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में होने वाले विधनसभा चुनाव को लेकर सियासी बिगुल बज चुका है। सीएम शिवराज से लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। सीएम शिवराज ने महिला वर्ग को साधने के लिए लाड़ली बहना योजना लॉन्च की तो वही कमलनाथ ने भी सरकार बनने के बाद महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा ठोक दिया। 15 महीने सरकार चलाने के बाद सरकार गवाने वाले कमलनाथ फिर से प्रदेश में सरकार बनाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन उन्ही की पार्टी के नेता उन्हें घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।

Advertisment

बीते दिनों कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने अपने एक बयान में कहा था कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा हाईकमान तय करेगी। हम प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। तो वही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री पद का फैसला दिल्ली से होता है। अब कांग्रेस के सीएम का चेहरा कौन होगा यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन आज हम आपको ऐसा किस्सा सुनाने जा रहे है, जब विंध्य के कद्दावर नेता अजय सिंह को कमलनाथ का दौरा हार कारण बना था। यह बात खुद उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कही है।

दरअसल, विंध्य क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता अजय सिंह लगातार छह बार से कांग्रेस से विधायक बनते आ रहे है, लेकिन साल 2018 में अजय सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा था। अजय सिंह को मिली हार का कारण पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ किए गए दौरों को मान रहे हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि अजय सिंह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिवंगत नेता अर्जुन सिंह के बेटे है। अजय सिंह ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू के दौरान कहा था की मैं पिछला चुनाव अपनी बेवकूफी से हारा था। उन्होंने कहा की अगर मैं कमलनाथ के साथ पूरे प्रदेश में दौरा नहीं करता तो उनके क्षेत्र में बीजेपी को उन्हें घेरने का मौका नही मिलता। मैं अगर चुरहट विधानसभा में ही रहता तो चुनाव जीत जाता। अजय सिंह ने कहा कि अब उन्हें सबक मिल गया है, कि ऐसे वक्त पर अपने ही क्षेत्र में ही रहना चाहिए। इसलिए आगामी चुनाव में मैं अपने क्षेत्र और संभाग में ही रहूंगा।

Advertisment

चुरहट विधानसभा से चुनाव हारे थे अजय सिंह

आपको बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश मंें सत्ता परिवर्तन हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को सत्ता से उखाड़ फैंका था, लेकिन इस चुनाव में छह बार से विधायक बनते आ रहे अजय सिंह को चुरहट विधानसभा से हार का समाना करना पड़ा था। अजय सिंह को बीजेपी के शारदेन्दु तिवारी ने चुनाव हराया था। अजय सिंह कुल 402 वोटो से चुनाव हारे थे। जबकि चुनावी मैदान में 21 प्रत्याशी मैदान में थे।

6 बार विधायक रह चुके है अजय सिंह

आपको यह भी बता दें कि अजय सिंह चुरहट विधानसभा से छह बार के विधायक है। वह साल 1985 में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह लगातार 1991, 1998, 2003, 2008 और 2013 में विधायक बने, लेकिन 2018 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा अजय सिंह मंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके है।

mp politics mp news in hindi MP news mp assembly election Madhya Pradesh Siyasi Scan madhya pradesh politics madhya pradesh news in hindi madhya pradesh news Madhya Pradesh Assembly Election madhya pradesh kamal nath Congress President Kamal Nath congress leader ajay singh Churhat assembly constituency
Advertisment
चैनल से जुड़ें