Advertisment

MP Election 2023: इसी सप्‍ताह कांग्रेस जारी कर सकती है दूसरी लिस्‍ट, 12 से अधिक विधायकों के नामों पर संकट

कांग्रेस इसी सप्‍ताह अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेंगी। जिसमें 86 प्रत्याशियों के नाम शामिल सामने आ सकते हैं।

author-image
Bansal News
MP Election 2023: इसी सप्‍ताह कांग्रेस जारी कर सकती है दूसरी लिस्‍ट, 12 से अधिक विधायकों के नामों पर संकट

भोपाल। MP Election 2023: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अपनी पहली सूची के बाद अब जल्‍द ही दूसरी सूची जारी करने की तैयारी में हैं।

Advertisment

बताया जा रहा है कि कांग्रेस इसी सप्‍ताह में अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेंगी। जिसमें 86 प्रत्याशियों के नाम सामने आ सकते हैं।

12 से अधिक विधायकों पर संकट

वहीं इस सूची में 12 से अधिक मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है। जिसके नामों पर CEC मुहर लगा चुकी है।

इधर, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर रस्साकस्सी का दौर जारी है। बीजेपी-कांग्रेस में शुरु हुई अंदरूनी कलह अब सामने आने लगी है।

Advertisment

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी

कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर कमलनाथ ने कहा, ‘’4 हजार से ज्यादा लोगों ने दावेदार की है। हर किसी को टिकट नही दिया जा सकता है।‘’

कमलनाथ ने कहा कि उम्मीदवारों का बेहतरीन चयन किया गया है। हमने अच्छे प्रत्याशियों को चुना है। मुकाबला टक्कर का होगा और जनता जवाब देगी।

पहली सूची में 144 नाम आए सामने

बता दें कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को अपने 144 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की थी, जिसके पूर्व विधनसभा अ‍ध्‍यक्ष समेत कई नेताओं को टिकट नहीं मिले, जिससे कई नेताओं में नाराजगी सामने आई।

Advertisment

ग्वालियार से शुरू हुई बगावत के स्वर की गूंज टीकमगढ़, दमोह से लेकर नीमच तक सुनाई दी और कई नेतओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। साथ ही अन्‍य दलों में शामिल हो गए।

 17 नवंबर को होगा मतदान

मध्‍य प्रदेश में एक चरण में मतदान किए जाएगा, जिसके लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 3 दिसंबर को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

Congress Manifesto News: कांग्रेस का वचन पत्र कल घोषित, आधी आबादी, युवा और किसान पर होगा फोकस

Advertisment

MP Election 2023: बिजावर में कांग्रेस को लगा झटका, प्रत्याशी पर 10 हजार का इनाम घोषित

Bigg Boss 17: शो में इस कंटेस्टेंट ने आते ही सबसे दुश्मनी ली मोल, सामने आए धक्का-मुक्की करने के वीडियो

Rajasthan Election 2023: भाजपा अध्यक्ष नड्डा पहुंचे उदयपुर, पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश की राघोगढ़ विधानसभा भाजपा के लिए अभेद किला, दिग्विजय सिंह के परिवार का रहा कब्जा

MP Election 2023, MP Congress second list, MP Congress, Kamal Nath, MP Politics, Congress first list, Congress canceled tickets of MLA

mp politics mp congress kamal nath MP election 2023 congress first list Congress canceled tickets of MLA MP Congress second list
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें