Advertisment

MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह को मिली राहत, इस केस से बढ़ गई थीं मुश्किलें

MP Election 2023: सुमावली से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन अब उन्हें राहत मिल गई है।

author-image
Bansal News
MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह को मिली राहत, इस केस से बढ़ गई थीं मुश्किलें

मुरैना। MP Election 2023: जिले की सुमावली विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन अब उन्हें राहत मिल गई है।

Advertisment

बता दें कि अजब सिंह कुशवाह के नाम कोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में नोटिस जारकर पेश होने के लिए बुलाया था।

फरियादी ने किया राजीनामा

इधर, फरियादी से कोर्ट में अजब सिंह कुशवाह से राजीनामा कर लिया है और उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई है।

अजब सिंह कुशवाह ने बताया कि 2020 के उपचुनाव में एक चेक बुक कार्यालय से चोरी हो गई थी, जिसका आवेदक उन्होंने थाने में भी दे रखा था।

Advertisment

चेक बाउंस की नहीं थी जानकारी

लेकिन उनके ही नजदीक रिश्तेदार ने उनकी चेक बुक चुराकर चेक बाउंस कर न्यायालय में लगा दी, जिसके संबंध मि उनको कोई जानकारी नहीं थी।

जानकारी मिलते ही वह न्यायालय में आए और उन्होंने फरियादी से राजीनामा भी कर लिया है। साथ ही न्यायालय से जारी वारंट पर उन्हें जमानत भी मिल गई है।

अजब सिंह ने उधार लिए थे पैसे- फरियादी

फरियादी का कहना है कि अजब सिंह कुशवाहा ने उपचुनाव में ₹3 लाख रुपये उधार लिए थे। उन्होंने नकद पैसे देने की बजाए एक चेक दिया था, जो बाउंस हो गया।

Advertisment

चेक बाउंस होने के फरियादी ने न्यायालय की शरण ली और न्यायालय ने अजब सिंह के खिलाफ वारंट जारी कर दिया।

हालांकि के फरियादी ने बताया है कि अजब सिंह ने पूरे पैसे लौटा दिए हैं और न्यायालय में उनका राजीनामा हो गया है।

कोर्ट ने अजब सिंह को दी जमानत

वकील जय नारायण तोमर ने कहा, ‘’फरियादी मोहनलाल कुशवाहा ने एक चेक बाउंस का केस कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ लगाया था उसकी जानकारी अजब सिंह को नहीं थी।‘’

Advertisment

‘’जैसे ही उनके संज्ञान में यह मामला आया तो, वे न्यायालय में आकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए और दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है।‘’

‘’मोहनलाल कुशवाह का भुगतान अग न्यायालय के माध्यम से कर दिया जाएगा, कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ जो गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था उस पर न्यायालय ने बिले दे दी है।‘’

ये भी पढ़ें: 

Rajkundra Film “UT 69”: जानिए कैसी हैं राजकुंद्रा के जेल के दिनों पर बनी फिल्म “UT 69”, देखें या नहीं

Advertisment

FIR Registered Against Ajay Rai: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मामला हुआ दर्ज, BHU कांड पर लगाया था ये बड़ा आरोप

Indian 2 Teaser OUT: इंडियन 2 लेकर लौटे सुपरस्टार कमल हासन, सामने आया फिल्म का टीजर

Maharashtra Fire: रायगढ़ में फार्मा फैक्ट्री में विस्फोट से लगी आग, हादसे में इतने लोग हुए शिकार

Advertisment

Ahoi Ashtami 2023: कल है अहोई अष्‍टमी, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

MP Election 2023, Congress candidate Ajab Singh Kushwaha, arrest warrant for Ajab Singh Kushwaha, Morena News

morena news MP election 2023 arrest warrant for Ajab Singh Kushwaha Congress candidate Ajab Singh Kushwaha
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें