Advertisment

MP Election 2023: एमपी में ममता बनर्जी भरेंगी चुनावी हुंकार, खोल सकती हैं कैलाश विजयवर्गीय के कई राज!

MP में ममता बनर्जी भरेंगी चुनावी हुंकार, खोल सकती हैं कैलाश विजयवर्गीय के कई राज!, कांग्रेस ने करके प्रचार में आने का न्यौता भेजा है।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: एमपी में ममता बनर्जी भरेंगी चुनावी हुंकार, खोल सकती हैं कैलाश विजयवर्गीय के कई राज!

भोपाल। MP Election 2023: कांग्रेस और बसपा के गठबंधन के बीच खबरें आ रही हैं कि जल्द ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। दरअसल कांग्रेस ने ट्वीट करके ममता को प्रचार के लिए न्यौता भेजा है। जानकारी के अनुसार वे इंदौर 1 विधानसभा क्षेत्र से कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ लड़ रहे संजय शुक्ला के लिए वोट मांग सकती हैं।

Advertisment

इनके पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मध्यप्रदेश की चुनावी महाभारत में हुंकार भरती नज़र आएंगी। अगर ममता ने न्यौता कबूला तो वो इंदौर-1 विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ लड़ रहे संजय शुक्ला के लिए वोट मांगती दिखेंगी।

कांग्रेस ने भेजा न्यौता

आपको बता दें कांग्रेस ने ममता बनर्जी को एमपी में आने के लिए न्यौता भेजा है। अगर सारा काम रणनीति के मुताबिक चला तो हो सकता है कि ममता बनर्जी की एंट्री बीजेपी के लिए मुसीबत खड़ी कर दे। कांग्रेस ने ममता बनर्जी को ट्वीट और मेल करके प्रचार में आने का न्यौता भेजा है। सूत्रों के अनुसार अगर ममता आने पर राजी हुईं तो वो कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ प्रचार करेंगी। इंदौर 1 विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय लंबे वक्त तक पश्चिम बंगाल के प्रभारी रहे हैं। इस दौरान विजयवर्गीय लगातार ममता सरकार के खिलाफ हमला बोलते रहे हैं। यही कारण है कि ऐसे में अगर ममता इंदौर आती हैं तो उनका बीजेपी पर प्रहार देखने लायक रहेगा।

खोल सकती हैं सारे राज़

इंदौर-1 विधानसभा से कांग्रेस ने वर्तमान विधायक संजय शुक्ला को फिर से मैदान में उतारा है। कांग्रेस का कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय के सारे राज़ ममता खोल सकती हैं। इसलिए उनको बुलावा भेजा है। चुनाव में दिग्गजों का आना नई बात नहीं है, लेकिन अगर ममता इंदौर आईं तो प्रदेश की सियासत में नया तड़का लगेगा। भाई के खिलाफ दीदी का दबंग अंदाज मालवा-निमाड़ के साथ ही प्रदेश की राजनीति का रंग देखने लायक होगा।

Advertisment

MP Election 2023, MP Election 2023 in hindi, mamta banergee in mp, indore news, kailash vijay vargiye, mp vidhansabha chunav 2023

Indore News mp vidhansabha chunav 2023 MP election 2023 MP Election 2023 in hindi kailash vijay vargiye mamta banergee in mp
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें