Advertisment

MP Election 2023: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे और पुलिस में हुई झड़प, हिरासत में पीसी शर्मा

MP Election 2023: इस्तीफा देकर न्याय पद यात्रा पर निकली डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की यात्रा आज राजधानी भोपाल पहुंची।

author-image
Bansal news
MP Election 2023: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे और पुलिस में हुई झड़प, हिरासत में पीसी शर्मा

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल गरमाया हुआ हैं। इसी बीच इस्तीफा देकर न्याय पद यात्रा पर निकली डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की यात्रा आज राजधानी भोपाल पहुंची। सीएम हाउस जाने से पहले वे आज सुबह जब बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचीं तभी पुलिस और निशा के समर्थकों में जमकर विवाद हो गया।

Advertisment

कपड़े भी फाटे, हिरासत में लिया

इस बीच झूमझटकी में निशा के कपड़े भी फट गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। निशा सीएम हाउस आमरण अनशन करने जा रही थीं। दरअसल, निशा आमला विधानसभा सीट से चुनाव लडना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

ऐसे में निशा न्याय यात्रा पर निकली हैं। उन्होंने अपनी यात्रा 28 सितंबर को आमला से शुरू की थी। उनकी ये यात्रा बोरी, सारणी, सलैया, शाहपुर, केसला, नर्मदापुरम, सलकनपुर, बुधनी, शाहगंज ओब्दुल्लाहा गंज और से मंडीदीप होते हुए भोपाल पहुंचीं हैं।

कांग्रेसी भी पहुंचे समर्थन देने

निशा को समर्थन देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पहुंचे इनमें पूर्व मंत्री पीसी  शर्मा जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इन्हे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment

निशा ने लगाए ये आरोप

निशा का आरोप है कि शिवराज सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। 3 महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि एक तरफ भाजपा सरकार महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने की बात करती है।

दूसरी ओर जब एक पढ़ी-लिखी महिला राजनीति में आना चाहती है चुनाव लड़ना चाहती है तो उसे रोका जा रहा है। ऐसे में उन्हें इस न्याय का यात्रा पर निकलना पड़ा।

ये भी पढ़ें:

Code of Conduct: आदर्श चुनाव आचार संहिता क्‍या होती है? जानिए चुनाव से पहले क्यों लगती है आचार संहिता

Advertisment

MP Bhopal Railway News: इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस अब चलेगी नागपुर तक, ये रहेगा शैड्यूल, रेलमंत्री ने दी जानकारी

CWC Meeting: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, चुनावी रणनीति और जातिगत जनगणना पर हो सकती है चर्चा

MP Weather Update: आज से प्रदेश में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, ​क्या फिर से होगी बारिश, जानें पूर्वानुमान

Advertisment

Weather Update Today: इन राज्यों में झमाझम होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें