Advertisment

MP Election 2023: चुनाव के पहले नए सियासी समीकरण, BSP-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक साथ लड़ेंगी चुनाव, बीजेपी-कांग्रेस को पड़ सकती हैं भारी

चुनाव के पहले नए सियासी समीकरण, BSP-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक साथ लड़ेंगी चुनाव, बीजेपी-कांग्रेस को पड़ सकती है भारी

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: चुनाव के पहले नए सियासी समीकरण, BSP-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक साथ लड़ेंगी चुनाव, बीजेपी-कांग्रेस को पड़ सकती हैं भारी

भोपाल। MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा सियासी चुनावी समीकरण सामने आ रहा है। जिसके अनुसार अब गौंड गणतंत्र पार्टी और बासपा दोनों गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौंड गणतंत्र पार्टी 22 से 28 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। जो दो मुख्य पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस को प्रभावित कर सकती है।

Advertisment

आपको बता दें बीते दिनों बीजेपी द्वारा दूसरी सूची में 7 नाम सामने आए थे। जिसके बाद एक अब दोनों पार्टियों का गठबंधन कहीं न कहीं चुनाव को प्रभावित कर सकता है।

ये दल रहे हैं गौंडवाना दबाव के क्षेत्र वाले

गौंड छिंदवाडा, सिवनी, बालाघाट में इस गौंडवाना गणतंत्र पार्टी का दबाव रहा है। इसके अध्यक्ष ने इस तरफ ध्यान दिया है। ये नया समीकरण दूसरी पार्टियों को प्रभावित करेगी। विंध्या में सपा का प्रभाव देखने मिलता है। गौंड गणतंत्र पार्टी 22 से 28 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। यदि गौंडवाना गणतंत्र पार्टी और बासपा (BSP) दोनों का गठबंधन चुनाव पर जरूर डाल सकता है।

मध्यप्रदेश में नए सियासी समीकरण

मध्यप्रदेश में बने नए सियासी समीकरण में BSP और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेंगे। इस गठबंधन में समानता दल भी BSP के साथ रहेगा। इसमें तीनों राजनीतिक दलों में सीटों का बंटवारा हुआ है। जिसके अनुसार BSP 178 और गोंगपा 52 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Advertisment

क्या कहना है राज्यसभा सदस्य का

आपको बता दें BSP से राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम का बयान सामने आया है। जिसके अनुसार प्रदेश में 22 प्रतिशत आदिवासी और 4 प्रतिशत दलित हैं। दोनों ही दलों ने आदिवासी और दलितों का शोषण किया है। हमारा गठबंधन तीसरे मोर्चे के तौर पर उतर रहा है। चुनाव में सत्ता की चाबी हमारे गठबंधन के पास होगी।

mp election 2023, mp breaking news, mp news in hindi, mp vidhansabha chunav 2023, bansal news 

Bansal News MP Breaking News mp news in hindi mp vidhansabha chunav 2023 MP election 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें