Advertisment

MP Election 2023: BJP की तीसरी लिस्ट तैयार! CM शिवराज का चित्रकूट दौरा, कमलनाथ जाएंगे बैतूल, यहां पढ़ें चुनावी खबरें

MP Election 2023: BJP की तीसरी लिस्ट तैयार! CM शिवराज का चित्रकूट दौरा, कमलनाथ जाएंगे बैतूल, यहां पढ़ें चुनावी खबरें

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: नामांकन वापसी का आखिरी दिन आज, बागी नेताओं को मनाने का भी अंतिम मौका

भोपाल। MP Election 2023: विधानसभा चुनाव को महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे ​में नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे जारी है। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान पन्ना, चित्रकूट और छतरपुर जाएंगे, तो वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। नामांकन की बात करें तो भूपेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह तोमर प्रत्याशियों को नामांकन भरवाने जाएंगे।

Advertisment

सीएम शिवराज का चित्रकूट दौरा

आज सीएम शिवराज पन्ना, चित्रकूट और छतरपुर जाएंगे। पन्ना में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद चित्रकूट में पीएम मोदी की अगवाई करेंगे। छतरपुर के राजनगर भी वे जाएंगे। जहां बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।

पीसीसी चीफ कमलनाथ का दौरा

आज पीसीसी चीफ कमलनाथ शाहपुर, घोड़ाडोंगरी और बैतूल जाएंगे। जहां कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद बैतूल में रोड शो भी कमलनाथ करेंगे।

दिग्गज नेता भरवाएंगे नामांकन

भूपेंद्र यादव आज मंडला दौरे पर रहेंगे। ​जहां वे बीजेपी प्रत्याशी का नामांकन भरवाएंगे। आपको बता दें यहां पर फग्गन सिंह कुलस्ते को बीजेपी ने टिकट दिया है। इसलिए भूपेंद्र यादव यहां आक नामांकन भरवाएंगे। इसके लिए यहां वे निवास में रोड शो और जनसभा भी करेंगे।

Advertisment

मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भरेंगे नामांकन

आज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी अपना नामांकन भरेंगे। इसके लिए आज वे मुरैना कलेक्टर कार्यालय में नामांकन भरेंगे। आपको बता दें नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी से बीजेपी प्रत्याशी हैं।

BJP की फाइनल लिस्ट तैयार

सूत्रों के हवाले से खबर है ​कि बीजेपी द्वारा 230 में 228 सीटों पर लिस्ट के बाद बची दो सीटों के लिए फाइनल लिस्ट तैयार कर ली गई है। खबर है कि बची हुई दो सीटों पर बीजेपी ने नाम तय कर लिए हैं। जिसमें विदिशा से ज्योति शाह का नाम फायनल हो सकती है। ज्योति शाह पूर्व मंत्री राघवजी की बेटी हैं। यानि यहां पर मुकेश टंडन का टिकट कट सकता है। तो वहीं गुना से पन्नालाल शाक्य को टिकट मिल सकता है।

MP News: PM मोदी आज आएंगे चित्रकूट, अमित शाह इस दिन जारी करेंगे MP BJP का घोषणा पत्र

Advertisment

West Bengal News: एक और बीजेपी विधायक TMC में शामिल, 5 पहले ही छोड़ चुके हैं भगवा पार्टी का साथ

MP Election 2023, BJP's third list , CM Shivraj's Chitrakoot visit, Kamal Nath , hindi news, mp vidhan sabha chunav, mp hindi news, bansal news

MP vidhan sabha chunav mp hindi news MP election 2023 kamal nath hindi news CM Shivraj's Chitrakoot visit BJP's third list Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें