Advertisment

MP Election 2023: 30 मई से मतदाताओं की नब्ज टटोलेगी BJP, शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी (BJP) ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 30 मई से प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाएगा। जिसमें बीजेपी (MP BJP) मतदाताओं की नब्ज टटोलेगी। ये अभियान एक महीने यानि 30 जून तक चलेगा।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: Dheeraj Pateria की BJP में वापसी, पार्टी छोड़कर कांग्रेस में हुए थे शामिल

भोपाल। MP Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी (BJP) ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 30 मई से प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाएगा। जिसमें बीजेपी (MP BJP) मतदाताओं की नब्ज टटोलेगी। ये अभियान एक महीने यानि 30 जून तक चलेगा।

Advertisment

केंद्रों पर होंगे कार्यक्रम

चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि अब घर—घर जाकर जनता से संपर्क करके कमियों को जानने की कोशिश की जाएगी। इसके ​लिए एक महीने तक यानि 30 मई से 30 जून तक प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आम जनता से जनसंपर्क करेंगे। इस अभियान में समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी संपर्क किया जाएगा। शुक्रवार को हुई बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में ये निर्णय ​लिया गया। इस अभियान में लोकसभा, जिल, मंडल, शक्ति केंद्रों और बूथ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

MP Election 2023: BJP का नया नारा, अबकी बार दो सौ पार,अब बंटाधार से आरपार

29 मई को मीडिया से संपर्क

21 एवं 22 मई को जिला कार्यसमिति की बैठक होगी। तो वहीं 22 एवं 23 मई को मंडल कार्यसमिति की बैठकें भी होंगी। इसके एक सप्ताह बाद यानि 29 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (BD Sharma) मीडिया संवाद करेंगे। किसी भी क्षेत्र की उपेक्षा न हो इसके लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में भी जनसभा की आयोजित जाएंगी। जिन्हें केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी संबोधित करेंगे। विधानसभा स्तर पर पार्टी के सातों मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन होगा।

Advertisment

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आज कल्चुरी समाज करेगा प्रर्दशन, FIR पर अड़े

MP Election 2023, mp breaking news, mp hindi news, mp political news, shivraj singh chouhan, BD Sharma

Vidhansabha Chunav 2023 Shivraj Singh Chouhan mp political news mp hindi news MP election 2023 MP Breaking News bd sharma
Advertisment
चैनल से जुड़ें