Advertisment

MP Election 2023: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने क्यों कहा, महिलाओं से माफी मांगे प्रियंका गांधी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले प्रियंका गांधी आज जबलपुर आ रही हैं। जिस पर वीडी शर्मा ने कहा प्रियंका गांधी पहले महिलाओं से माफी मांगें।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने क्यों कहा, महिलाओं से माफी मांगे प्रियंका गांधी

जबलपुर। MP Election 2023: मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधानसभ चुनाव 2023 का शंखनाद प्रियंका गांधी से करने जा रही है। आज प्रियंका जबलपुर दौरे पर हैं। इसी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा है कि पहले राहुल गांधी झूठ बोलकर चले गए थे और अब प्रियंका गांधी आ रही हैं। प्रियंका को पहले अपने नेताओं का महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण देखना चाहिए।

Advertisment

MP Weather: आने वाले तीन दिन तक गर्मी इसी तरह ढाएगी सितम, 14 जिलों में हल्की बारिश के आसार

और क्या कहा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने

जबलपुर में प्रियंका गांधी आज आकर ग्वारीघाट पर मां नर्मदा के पूजन के साथ चुनावी ( MP Election 2023) प्रचार की शुरूआत करेंगी। इस पर तंज कसते हुए बीजेपी नेता वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। कमलनाथ हो या दिग्विजय सिंहया फिर उमंग सिंघार, सभी ने महिलाओं का अपमान किया है। प्रियंका गांधी को जबलपुर से पहले माफी मांगनी चाहिए।

Aloe Vera For Hair: बालों को काला, लंबा और घना बनाने के लिए, क्या है एलोवेरा लगाने का सही तरीका

Advertisment

क्या कहते हैं कांग्रेस के नेता

वीडी शर्मा (VB Sharma) ने कहा कि कमलनाथ जिस प्रकार की भाषा महिलाओं के लिए बोलते हैं। दिग्विजय सिंह महिलाओं के लिए टंच माल संबोधित करते हैं। उमंग सिंगार की तथाकथित पत्नी आत्महत्या कर लेती है। कोई आइटम कहता है, कोई टंच माल कहता है,यह दृष्टिकोण है। आपको बता दें ये बातें वीडी शर्मा ने पन्ना के पंच परमेश्वर सम्मेलन ( MP Election 2023) में कही। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी यहां जबलपुर (Priyanka Gandhi in jabalpur) के अंदर आ रही हैं। तो वो बताएं कि उनके नेताओं के महिलाओं का प्रति दृष्टिकोण क्या है.

उन्होंने कहा कि पहले प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi in jabalpur) महिलाओं से माफी मांगें उसके बाद बताएं कि महिलाओं के प्रति कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के क्या भाव है। कोई आइटम कहता है कोई टंच माल कहता है। ये दृष्टिकोण है।

Rules Of Lighting Dipak: क्या हैं हिन्दू धर्म में एक बाती दीपक जलाने के नियम, भूल से भी न करें ये काम

Advertisment
mp political news MP election 2023 BJP state president VD Sharma say mp congrss Priyanka Gandhi in Jabalpur news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें