Advertisment

MP Election 2023: बड़ी खबर, MP में AICC का नया सर्वे शुरू, इस आधार पर मिलेगा Congress में टिकट

MP में AICC द्वारा टिकट को लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके लिए तीन मापदंड बनाए गए हैं। इन्हीं मापदंडों के आधार पर कांग्रेस टिकट देगी।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के भांजे सहित इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

भोपाल। MP Election 2023:  मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां AICC द्वारा टिकट को लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके लिए तीन मापदंड बनाए गए हैं। इन्हीं मापदंडों के आधार पर कांग्रेस टिकट देगी। इसी आधार पर कांग्रेस द्वारा आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Advertisment

कांग्रेस इस आधार पर करेगी सर्वे (MP Election 2023 ACCI Survey)

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को महज कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस बार वह 18 महीने की सरकार न बनकर जनता के बीच में अपना विश्वास पैदा करना चाहती है। यही कारण है कि इस बार टिकट को लेकर बड़ी रणनीति तैयार की गई है। इसी के तहत अब AICC यानि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश में सर्वे शुरू कर दिया है। जिसके लिए तीन आधार तय किए गए हैं।

AICC के सर्वे के तीन लेवल (MP Election 2023 AICC Survey)

आपको बता दें एसीसीआई द्वारा जो सर्वे शुरू किया जा रहा है। उसमें तीन लेवल तय किए गए हैं।

1- ग्राउंड लेवल-

इसमें कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनका फीड बैक लेंगे। इसमें फायदा ये होगा कि जमीनी स्तर पर नेताओं के प्रति लोगों की राय पार्टी को मिलेगी। जिससे मूलभूत कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

Advertisment

2-प्रबुद्धजन सर्वे-

दूसरे स्तर के सर्वे में एक विशेष वर्ग को शामिल किया जाएगा। इसमें डॉक्टर, शिक्षक, व्यापारी, समाज सेवियों से चर्चा की जाएगी। साथ ही उनकी राय भी ली जाएगी। जिससे विषय विशेष को लेकर आने वाली समस्याओं के बारे में पता चलेगा।

3 -माइक्रो लेवल-

तीसरे स्तर का सर्वे एक खास स्तर का सर्वे होगा। इसमें विधानसभा में जातिगत समीकरणों को तलाश जाएगा। साथ ही ऐसे व्यक्ति को तलाशने की कोशिश की जाएगी जो एक वर्ग विशेष में पकड़ रखता हो। ऐसे व्यक्ति को पार्टी पहचान दे सकती है। इस सर्वे में देखा जाएगा कि ऐसा कौन सा व्यक्ति है जिसे आम जनता का सपोर्ट रहता है।

Aaj ka Rashifal: कुंभ और मीन राशि के जातक इन कामों में पाएंगे सफलता, सिंह राशि को करना चाहिए ये काम

Advertisment

Surya Gochar 2023: स्वराशि में पहुंचकर सूर्य होने वाले हैं बलवान, बुध के साथ मिलन, सभी 12 राशियों पर होगा असर

Aaj ka Panchang: आज का पंचांग के साथ करें दिन की शुरूआत, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

MP Election 2023,  MP Congress, MP new survey of AICC ,  ticket in Congress, mp breaking, mp vidhan sabha chunav 2023, mp hindi news, mp news

Advertisment
MP news mp hindi news mp breaking mp congress mp vidhan sabha chunav 2023 MP election 2023 MP new survey of AICC ticket in Congress
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें