Advertisment

MP Election 2023: बमोरी विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

मध्‍यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में बमोरी विधानसभा सीट (क्र. 28) से कांग्रेस उम्‍मीदवार महेंद्र सिंह सिसोदिया ने 64,598 वोट पर जीत दर्ज की थी।

author-image
Bansal News
MP Election 2023: बमोरी विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

बमोरी। MP Election 2023: मध्‍यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में बमोरी विधानसभा सीट (क्र. 28) से कांग्रेस उम्‍मीदवार महेंद्र सिंह सिसौदिया ने 64,598 वोट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी बीजेपी के बृजमोहन सिंह "आज़ाद" को हराया, जिन्हें 36,678 वोट मिले।

Advertisment

वहीं जीत-हार में वोटों  का अंतर 37,920 रहा। साथ ही कुल 17 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 1,54,834 मतदाताओं ने (79.27%) मतदान किया। जिसमें 84,370 पुरुष मतदाताओं ने और 70,464 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

2020 में पर्टी बदली पर नेता वही

बहुमत नहीं होने से कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। जिसके बाद साल 2020 में महेंद्र सिंह सिसौदिया ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। साथ ही बीजेपी ने उपचुनाव में सिसौदिया को ही अपना उम्‍मीदवार बनाया था।जहां सिसौदिया फिर चुनाव जीतकर विधायक निर्वाचित हुए।

हालांकि अब 2023 के विधानसभा चुनाव में 1,95,327 वोटर अपना नेता चुनेंगे। इन मतदाताओं में पुरुष मतदाता-1,02,359 और महिला मतदाता- 92,966व थर्ड जेंडर मतदाता-02 शामिल हैं।

Advertisment

Bamori-Assembly-Seat

बमोरी विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम

2018 में यह विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में थी। लेकिन महेंद्र सिंह सिसौदिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था और उपचुनाव 2020 से यह बीजेपी के खाते में आ गई। यहां हम विधानसभा चुनाव 2018 में शीर्ष पर उम्‍मीदवारों की जानकारी दे रहे हैं।

1.  डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी (बहुजन समाज पार्टी) - 7176

2.  बृजमोहन सिंह "आज़ाद" (भारतीय जनता पार्टी) - 36678

3.  महेंद्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया) (कांग्रेस)- 64598

4.  श्रीमती सुमन देवी योगेन्द्र शर्मा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) - 3383

5.  गिर्राज धाकड़ (आम आदमी पार्टी)- 652

6.  तोरणसिंह गौड़ (खेरुआ) (क्रांति जनशक्ति पार्टी) - 328

7.   कन्हैयालाल रामेश्वर अग्रवाल (निर्दलीय) - 28488

8. नोटा को मिले वोट - 1132

 ये भी पढ़ें: 

Jan Akrosh Yatra In MP: मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस निकालेगी ‘जन आक्रोश यात्रा’, जानें किस रूट का किसे बनाया गया प्रभारी?

Advertisment

Dengue Control Awareness Campaign: राजधानी में बढ़ा डेंगू का कहर, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरूक

Samsung Galaxy S23 FE Smartphone: सैमसंग का नया स्मार्टफोन इस साल होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

Hardeep Singh Nijjar: कनाडा की हरकत पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- ‘पांच दिन एक राजनयिक को इंडिया छोड़ें फिर…’  

Advertisment

IND vs AUS ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित और कोहली को दिया आराम, ये युवा बल्लेबाज करेगा कप्तानी  

MP Election 2023, Bamori Assembly Seat, Assembly Election 2023, MP Election 2023, MP BJP, MP Congress, मप्र चुनाव 2023, बमोरी विधानसभा सीट, विधानसभा चुनाव 2023,  मप्र बीजेपी, मप्र कांग्रेस

mp bjp mp congress MP election 2023 Assembly Election 2023 मप्र चुनाव 2023 मप्र कांग्रेस मप्र बीजेपी Bamori Assembly Seat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें