Advertisment

MP Durga Mata Temple: ये हैं मप्र के चमत्‍कारी दुर्गा माता मंदिर, यहां देश भर से आते हैं श्रद्धालु

देश का ह्रदय कहा जाने वाला मध्य प्रदेश न केवल हिन्दू धर्म से सम्बंधित मंदिरों के लिए जाना जाता हैं, बल्कि सभी धर्मों के दर्शनीय स्थानों की अगुवाई भी करता हैं।

author-image
Bansal News
MP Durga Mata Temple: ये हैं मप्र के चमत्‍कारी दुर्गा माता मंदिर, यहां देश भर से आते हैं श्रद्धालु

MP Durga Mata Temple: देश का ह्रदय कहा जाने वाला मध्य प्रदेश न केवल हिन्दू धर्म से सम्बंधित मंदिरों के लिए जाना जाता हैं, बल्कि सभी धर्मों के दर्शनीय स्थानों की अगुवाई भी करता हैं। आज हम आपको देश भर में प्रसिद्ध मां दुर्गा के मंदिरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Advertisment

दतिया का रतनगढ़ माता मंदिर

दतिया जिले से लगभग 60 किलोमीटर दूर रतनगढ़ माता मंदिर देश भर में प्रसिद्ध है। बता दें कि मां दुर्गा का यह मंदिर सिंध नदी के तट पर है। साथ ही ऐसी मान्‍यता है की जो भी भक्त यहां आता है, मां दुर्गा उसकी मन्‍न जरूर पूरी करती हैं।

सीहोर का बिजासन माता मंदिर

राजधानी भोपाल से 70 किमी दूर सीहोर जिले में स्थित बिजासन माता मंदिर प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्‍थल है, जो सलकनपुर में स्‍थित है। यहां त्‍यौहारों पर हजारों भक्तों की भीड़ रहती है।

उज्जैन का हरसिद्धि दुर्गा मंदिर

उज्जैन के इस मंदिर का निर्माण प्रसिद्ध राजा विक्रमादित्य ने कराया था। मंदिर में दो अद्वितीय देवदार आकार के लोहे के दीपक बने है। हरसिद्धि दुर्गा मंदिर  प्राचीन शहर क्षिप्रा नदी के पूर्वी तट पर स्थित है।

Advertisment

निवाड़ी का अचरू माता मंदिर

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में स्‍थित अचरू माता मंदिर भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। साथ ही प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है। यह मंदिर जिलामुख्‍यालय से 40 किमी दूर है। साथ यहां आप बस या अपने निजी वाहन से पहुंच सकते है।

कवलका माता मंदिर, रतलाम

रतलाम में स्थित कवलका माता मंदिर लगभग 300 साल पुराना है। कहा जाता है कि यहां विराजमान मां कवलका, मां काली और काल भैरव की मूर्तियां मदिरापान करती हैं। वहीं मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त मदिरा का भोग लगाते हैं। यह मंदिर जिलामुख्‍यालय से 32 किमी की दूरी पर है।

ये भी पढ़ें: 

Rubina Dilaik Pregnant: जल्द मां बनने वाली छोटी बहू एक्ट्रेस रूबीना, लाइमलाइट से है दूर

Advertisment

One Nation One Election Bill: केंद्र सरकार ने बनाई कमेटी, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को सौंपी अध्यक्षता

Aaj ka Rashifal: आज इन राशियों का भाग्य है प्रबल, मिलेंगे अच्छे और शुभ संकेत, जानें अपना आज का राशिफल

Karnataka News: कर्नाटक के मांड्या की यात्रा करेंगे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, जानिए क्या है पूरी खबर

Advertisment

Aditya l1 Solar Mission: ‘आदित्य-एल1’ की आज से उलटी गिनती शुरू, इसरो प्रमुख ने कहा… प्रक्षेपण के लिए तैयार है रॉकेट और सैटेलाइट

MP Durga Mata Temple, Ratangarh Mata Temple, Bijasan Mata Temple, Harsiddhi Durga Temple, Achru Mata Temple, MP News, रतनगढ़ माता मंदिर, बिजासन माता मंदिर, हरसिद्धि दुर्गा मंदिर

MP news Achru Mata Temple Bijasan Mata Temple Harsiddhi Durga Temple MP Durga Mata Temple Ratangarh Mata Temple
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें