Advertisment

MP Digvijay Singh : दिग्विजय सिंह के बयान से मची सियासी खलबली, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

author-image
Bansal News
MP Digvijay Singh : दिग्विजय सिंह के बयान से मची सियासी खलबली, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

खुरई। मध्य प्रदेश के सागर जिले में भरी ठंड में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहां मंत्री भूपेंद्र सिंह के क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि कोई नहीं मिलेगा तो मैं स्वयं खुरई से चुनाव लड़ूंगा। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस दौरान सागर के दौरे पर हैं, जहां वे बीना, खुरई, सागर और सुरखी विधानसभा क्षेत्र मैं कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसी दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बता कही है।

Advertisment

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को खुरई विधानसभा में मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाभ लड़ने की बात कह दी है। जानकारी के मुताबिक दिग्विजय सिंह यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।यहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान आरोप लगाया है कि कांग्रेस कर्यकर्ताओं को झूठे प्रकरणों में फंसाया जा रहा है। यहां के सरकारी अधिकारियों पर भी उन्होंने सरकार के दबाव में काम किए जाने के आरोप लगाए।

इससे पहले खुरई पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। वे यहां कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश दुबे, राधा देवी पति लक्ष्मीकांता ताम्रकार, नथन सिंह राजपूत और अंशुल परिहार के घर पहुंचे। वहीं अंबेडकर चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

MP Digvijay Singh challenge digvijaya singh cm digvijaya singh (politician) digvijaya singh digvijay singh vs shashi tharoor digvijay singh tweet digvijay singh today news digvijay singh news digvijay singh minister car digvijay singh latest news digvijay singh congress president election digvijay singh congress president digvijay singh congress digvijay singh bhopal digvijay singh (politician) Digvijay Singh Congress leader Digvijay Singh bhopal digvijay singh news
Advertisment
चैनल से जुड़ें