Advertisment

MP Digvijay Singh Petition: पूर्व CM दिग्विजय सिंह की याचिका पर HC का नोटिस, लोकसभा चुनाव के फैसले को दी थी चुनौती

MP Digvijay Singh Petition: पूर्व CM  दिग्विजय सिंह की याचिका पर HC का नोटिस, लोकसभा चुनाव के फैसले को दी थी चुनौती

author-image
Preetam Manjhi
MP Digvijay Singh Petition: पूर्व CM दिग्विजय सिंह की याचिका पर HC का नोटिस, लोकसभा चुनाव के फैसले को दी थी चुनौती

हाइलाइट्स

  • दिग्विजय सिंह की याचिका पर HC का नोटिस
  • लोकसभा चुनाव के फैसले को दी थी चुनौती
  • MP हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने जारी किया नोटिस 
Advertisment

MP Digvijay Singh Petition: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा चुनाव के दौरान हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में एक याचिका दायर की है। चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विवेक तंखा ने एक्स पर पोस्ट करके दी है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1818558490706694494

विवेक तंखा ने एक्स पर लिखा, माननीय उच्च न्यायालय मप्र (इंदौर खंडपीठ) ने दिग्विजय सिंह जी द्वारा राजगढ़ लोकसभा चुनाव निर्णय के विरुद्ध चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है। तंखा के मुताबिक, जल्द ही इस मामले में सुनवाई शुरू होगी।

लोकसभा में लगाई थी याचिका

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी थे। उन्होंने अपनी याचिका में चुनाव नतीजों को लेकर सवाल उठाए थे और बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही बीजेपी सांसद रोडमल नागर के निर्वाचन को रद्द करने और दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।

Advertisment

याचिका में ये बताया

दिग्विजय सिंह द्वारा लगाई गई याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के दौरान भारत के संविधान और ‘जनप्रतिनिधित्व अधिनियम’ का उल्लंघन किया गया है। इसके साथ ही याचिका में ये भी दावा किया गया है कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के नियमों का पालन नहीं किया गया था। दिग्विजय सिंह ने कोर्ट को ये भी बताया है कि दिग्विजय सिंह ने अपनी याचिका में सभी तथ्यों के साथ प्रमाणों को भी शामिल किया है।

राजनीति में बढ़ी हलचल

दिग्विजय सिंह की इस कार्रवाई से एमपी की राजनीति में पैदा हुई हलचल और बढ़ गई है। अब राजगढ़ लोकसभा चुनाव में कथित गड़बड़ियों को लेकर HC का फैसला किस दिशा में जाता है, ये तो देखने वाली बात होगी। वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो इस याचिका का असर राज्य की राजनीति पर बड़े स्तर पर हो सकता है।

कांग्रेस बीजेपी के बीच बढ़ा तनाव

इस विवाद की वजह से राज्य में कांग्रेस और BJP के बीच तनाव और बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।  दिग्विजय सिंह की याचिका और हाईकोर्ट के नोटिस के बाद से राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। अब आने वाले दिनों में इस मामले की सुनवाई के दौरान और भी दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: ट्रेन में बिगड़ी यात्रियों की तबीयत: एक ही परिवार के 15 से ज्यादा लोगों को हुई उल्टी-दस्त की शिकायत; इलाज के बाद रवाना

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें