Advertisment

श्रमिकों और किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर: CM मोहन बोले- किसानों को मिलेगा PM मित्र पार्क का लाभ

author-image
Vikram Jain
श्रमिकों और किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर: CM मोहन बोले- किसानों को मिलेगा PM मित्र पार्क का लाभ

हाइलाइट्स

  • अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह और करोड़ों की सौगातें
  • उमरबन में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 2123 जोड़ों की शादी
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद
Advertisment

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले के उमरबन में अक्षय तृतीया पर आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत 2123 जोड़ों ने विवाह बंधे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया और विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों की राशि हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की। साथ ही, धार जिले में सिंचाई और विकास कार्यों की कई परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवस्थानम योजना के तहत धार जिले के मंदिरों की संकलन पुस्तिका का विमोचन भी किया।

उमरबन में परिणय सूत्र में बंधे 2123 जोड़े

धार के उमरबन में बुधवार को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में कुल 2123 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे, जिनमें 8 निकाह भी शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए निर्धारित समय से देरी से पहुंचे और उपस्थित लोगों से माफी मांगते हुए कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत नवविवाहित जोड़ों को गिफ्ट में पौधे भेंट किए गए।

श्रमिकों और किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत प्रदेश के 27,523 श्रमिकों को 600 करोड़ रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की, साथ ही किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 85 लाख किसानों को 1704 करोड़ रुपए की राशि उनके खातों में भेजी गई।

Advertisment

माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन

साथ ही सीएम ने धार माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया जिसकी अनुमानित लागत 1870 करोड़ रुपए है। इससे जिले के 1 लाख 3 हजार किसान लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही 77 करोड़ की लागत से बनने वाले नर्मदा नदी के पुल और 200 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग सहित अन्य विभागों की विकास प्रदर्शनी में कई स्टॉल का भी अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी कृषि, श्रम एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई थी। साथ ही धार जिला प्रशासन की ओर से प्रकाशित मंदिरों की संकलन देवस्थानम पुस्तक का विमोचन भी किया।

एमपी के समृद्ध बनाने के लिए सरकार संकल्पित

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान), और नारी सशक्तिकरण के लिए 4 मिशन लॉन्च किए हैं। हितग्राहियों को कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभ दिया जा रहा है। पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र से सरकार प्रदेश को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है। युवाओं को रोजगार, लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता, गरीब जरूरतमंदों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था है।

हर खेत तक पानी पहुंचाना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों समेत प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कई सिंचाई परियोजनाओं का जाल बिछाया है। हर खेत तक पानी पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। प्रदेश के सिंचित रकबे को 55 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 1 लाख हेक्टेयर करना हमारा लक्ष्य है। पीएम मोदी ने इसके लिए केन-बेतवा लिंक और पार्वती-चंबल-कालीसिंध लिंक परियोजनाओं की शुरुआत की है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें....भोपाल के 75 इलाकों में गुरुवार को होगा बिजली का मेंटनेंस, 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

धार को मिला पीएम मित्र पार्क

सामूहिक विवाह एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि धार को पीएम मित्र पार्क की सौगात केंद्र से मिली है। यहां 2100 करोड़ से औद्योगिक पार्क आकार लेगा और लगभग 3 लाख रोजगार सृजित होंगे। धार अंचल के किसान कपास की खेती करेंगे तो उन्हें भी ज्यादा लाभ होगा।

आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए फ्री एयर एंबुलेंस की सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संबल योजना से जुड़ने वाले सभी परिवारों को मुश्किल समय में सहायता प्रदान करती है। पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड योजना का भी लाभ मिल रहा है। हितग्राहियों का 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री है। हमारी सरकार ने सभी आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की है। गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में संकट या कोई कष्ट आएगा तो सरकार हर संभव सहायता करेगी।

Advertisment

MP में सरकारी टीचर की गंदी हरकत: क्लासरूम में छात्राओं को करता था बेड टच, मुंह बंद रखने के लिए देता था गिफ्ट

publive-image

Datia bad touch students case: मध्य प्रदेश के दतिया से सरकारी स्कूल के टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। टीचर पर स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। वह गंदी हरकत करने के बाद मुंह बंद रखने के लिए छात्राओं को लिपस्टिक, पाउडर और अंडरगारमेंट गिफ्ट में देता था। जब पैरेंट्स को टीचर की हरकतों की खबर लगी तो उन्होंने अपनी बेटियों को स्कूल भेजना बंद कर दिया। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

wedding bhopal MP news CM Kanyadan Yojana Sambal Yojana MP Dhar irrigation project PM Mitra Park Dhar cm mohan yadav Farmers benefit scheme MP Akshaya Tritiya celebration MP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें