Advertisment

MP Dhanteras: इंदौर में 500 करोड़ के वाहन बिके, भोपाल में 800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार, जबलपुर-ग्वालियर भी पीछे नहीं

MP Dhanteras 2025 Business: मध्यप्रदेश में धनतेरस पर भारी खरीदारी हुई। इंदौर में 500 करोड़ के वाहन बिके वहीं भोपाल में 800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। इस बार सराफा और ऑटो सेक्टर में रिकॉर्ड बिक्री हुई।

author-image
BP Shrivastava
MP Dhanteras 2025 Business

MP Dhanteras 2025 Business

हाइलाइट्स

  • इंदौर में 15 हजार वाहन बिके

  • भोपाल में 800 करोड़ से अधिक कारोबार

  • जबलपुर और ग्वालियर में भी रौनक

Advertisment

MP Dhanteras 2025 Business: मध्यप्रदेश में धनतेरस पर भोपाल-इंदौर समेत पूरे प्रदेश के बाजार गुलजार रहे। इंदौर में सिर्फ 500 करोड़ से ज्यादा के वाहनों की बिक्री हुई, वहीं भोपाल में 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ। खरीदारी में ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर भी पीछे नहीं रहे, यहां भी बाजारों में खूब बिक्री हुई।

इंदौर में हर तरह की खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहा। सराफा से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। उधर, उज्जैन में महाकाल मंदिर पर धनतेरस पर महापूजा की गई।

इंदौर में 15 हजार से ज्यादा वाहन बिके

इंदौर में 4 हजार कारें और 11 हजार से ज्यादा टू-व्हीलर वाहन बिके। 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के वाहनों की बिक्री हुई। इंदौर में सराफा बाजार में करीब दो सौ करोड़ का कारोबार हुआ। भोपाल में 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस हुआ। जबलपुर में 600 करोड़ की बिक्री हुई। ग्वालियर के सराफा बाजार में भी लोगों ने खूब खरीदारी की।

Advertisment

धरतेरस की तीन तस्वीरें...

[caption id="attachment_917454" align="alignnone" width="922"]publive-image सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर धनवंतरि का पूजन किया।[/caption]

[caption id="attachment_917455" align="alignnone" width="927"]publive-image धनतेरस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित न्यू मार्केट में चांदी का सिक्का खरीदा।[/caption]

[caption id="attachment_917456" align="alignnone" width="937"]publive-image इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धनतेरस पर अपनी पुश्तैनी दुकान पर बैठे और बिक्री की।[/caption]

Advertisment

धनतेरस पर कहां कितना कारोबार

भोपाल

  • वाहन-125 करोड़
  • बर्तन - 60 करोड़
  • ज्वेलरी -200 करोड़
  • पटाखे नमकीन मिठाइयां और सजावटी सामान-100 करोड़
  • इलेक्ट्रॉनिक-90 करोड़
  • प्रॉपर्टी-200 करोड़
  • कपड़े-50 करोड़

उज्जैन

  • वाहन-21 करोड़
  • बर्तन-3 करोड़
  • ज्वेलरी - 25 करोड़
  • इलेक्ट्रॉनिक - 8 करोड़

इंदौर

  • वाहन-500 करोड़
  • सोना-चांदी
  • 200 करोड़

ग्वालियर

  • सोने-चांदी : 200 से 220 करोड़
  • रियल एस्टेट -200 करोड़
  • ऑटोमोबाइल 50 करोड़
  • बर्तन व होम एप्लाइंसेस 17 करोड़
  • इलेक्ट्रॉनिक्स 22 से 25 करोड़
  • फर्नीचर 12 करोड़
  • मोबाइल/लैपटॉप, टेब 8 करोड़

जबलपुर

  • सोना-चांदी- 300 से 350 करोड़
  • रियल एस्टेट -180-200 करोड़
  • ऑटोमोबाइल 65-70 करोड़
  • बर्तन व होम एप्लाइंसेस - 15-18 करोड़
  • पटाखा, मिठाई और अन्य सजावटी सामान- 10-12 करोड़
  • इलेक्ट्रॉनिक्स - 35-40 करोड़
  • फर्नीचर - 25-30 करोड़
  • कपड़ा - 14-16 करोड़
  • सजावट-08-10 करोड़
  • मोबाइल/लैपटॉप 5-6 करोड़्र
Advertisment

ये भी पढ़ें:  भोपाल में पत्नी साधना के साथ शॉपिंग करने पहुंचे शिवराज सिंह,देखें Video

Ind vs Eng ODI Indore Match: महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने विमेंस को जीत जरूरी, इंग्लैंड से आज मुकाबला

Ind vs Eng ODI Indore Match

Ind vs Eng ODI Indore Match: महिला वर्ल्ड कप 2025 का 20वां मैच आज यानी 19 अक्टूबर को इंदौर में होगा। जहां भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। 27 हजार दर्शकों की क्षमता वाले उषा राजे होलकर स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए 18 हजार टिकट बिक चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Advertisment
Shivraj Singh Chouhan MP Dhanteras mahakal puja Madhya Pradesh market Indore business gold silver purchase festive shopping Dhanteras 2025 CM Mohan Yadav Bhopal sales automobile sales
Advertisment
चैनल से जुड़ें