Advertisment

MP Datia News: आज CM शिवराज दतिया, भिंड और मुरैना के दौरे पर रहेंगे, मां पीतांबरा के करेंगे दर्शन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दतिया के रवाना हो गए हैं. आज दतिया की पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन करेंगे.

author-image
Bansal news
MP Datia News: आज CM शिवराज दतिया, भिंड और मुरैना के दौरे पर रहेंगे, मां पीतांबरा के करेंगे दर्शन

MP Datia News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दतिया के रवाना हो गए हैं. मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार यानि की आज दतिया की पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन करेंगे.

Advertisment

आज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. नवरात्र के अवसर पर मध्यप्रदेश के मंदिरों में घट की स्थापना की जाएगी. दतिया के लिए शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दतिया के रवाना हुए हैं.

यहां भी रहेंगे दौरे पर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भिंड और मुरैना के दौरे पर भी रहेंगे. इस दौरान सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें 15 अक्टूबर को भिंड के लहार के दौरे पर रहेंगे.

इस मौके पर सीएम लहार में बीजेपी प्रत्याशी अम्बरीष शर्मा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगे. लहार पहुंचने के बाद सीएम भाटनताल के पास स्थित पटेल गार्डन पर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगे.

Advertisment

वहीं इस दौरान सीएम शिवराज रोड शो में भी हिस्सा लेंगे. ये रोड शो शुक्ला पेट्रोल पंप से पीएचई ऑफिस होते हुए पटेल गार्डन तक किया जाएगा.

यहां जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दतिया के दौरे पर रहेंगे. यहां सीएम शिवराज नरोत्तम मिश्रा के लिए वोट मांगेंगे. दरअसल, सीएम पहले दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन करेंगे

और इसके बाद रोड शो और चुनावी प्रचार करेंगे. बता दें कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से विधायक हैं.

Advertisment

नरेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे सीएम शिवराज

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र दिमनी में रहेंगे.

बता दें दिमनी सीट कांग्रेस के पास है. यहां शिवराज सिंह चौहान मुरैना के दिमनी में रोड शो और सभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी से टिकट दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Telangana Assembly Election: तेलंगाना में कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की सूची, जानें किस सीट से कौन लड़ेगा चुनाव

Advertisment

MP Election 2023: बड़ी खबर, कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Meghalaya News: पिछले नौ वर्षों में भारत में दोगुनी हुई मेडिकल कॉलेजों की संख्या, केंद्रीय मंत्री मंडाविया का बयान

Weather Update Today: इन राज्यों में झमाझम होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment

World Cup 2023: श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका वर्ल्ड कप से हुए बाहर, जानें क्या रहा कारण

Shivraj Singh Chouhan, Shardiya Navratri 2023, CM Shivraj Singh Chouhan, मध्य प्रदेश, MP Datia News, Datia News, Madhya Pradesh, शारदीय नवरात्रि, सीएम शिवराज सिंह दतिया दौरा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा 

शारदीय नवरात्रि मध्य प्रदेश Shivraj Singh Chouhan MP Datia News madhya pradesh Datia news CM Shivraj Singh Chouhan "shardiya navratri 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें