Advertisment

MP Damoh News : बड़ी खबर! खेलते-खेलते घर के कुएं में ​जा गिरा बच्चा, घटना का CCTV आया सामने

author-image
Preeti Dwivedi
MP Damoh News : बड़ी खबर! खेलते-खेलते घर के कुएं में ​जा गिरा बच्चा, घटना का CCTV आया सामने

दमोह। MP Damoh News  एमपी के दमोह में बड़ी अनहोनी होते—होते बच गई। जहां एक घर में बच्चा खेलते-खेलते कुएं में जा गिरा। हालांकि राहत भरी बात ये हैं कि घटना की सूचना लगते ही स्थानीय लोगों ने जान बचा ली। घटना सिविल वार्ड की बताई जा रही है।

Advertisment

खेलते—खेलते छूटी जाली —
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाने की सिविल वार्ड की है। जहां पवन जैन के घर में दो बच्चे खेल रहे थे। एक बच्चा साईकिल चला रहा था। दूसरा बच्चा कुएं की किनारे पर खड़ा खेल रहा था। तभी बच्चे ने कुएं की जाली पर पैर रखा तो जाली टूट गई और बच्चा कुएं में जा गिरा। तुरंत साइकिल चला रहे बच्चे ने जाकर कुएं में झांका और ​कुएं में गिरे बच्चे को पानी का पाइप पकड़कर रहने को कहा। इसके बाद उसमें कॉलोनी और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पवन जैन ने रस्सी के सहारे कुए में गिरकर बच्चे की जान बचाई। बच्चे के कुएं में गिरने का वीडियो CCTV में कैद हो गया।

MP news mp damoh news damoh breaking news Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें