Advertisment

MP Damoh News: 21 साल बाद कुंडलपुर लौटी मां रुक्मणी की प्रतिमा, धूमधाम से रुक्मणी मठ में हो रही स्थापना

21 साल बाद कुंडलपुर लौटी मां रुक्मणी की प्रतिमा, धूमधाम से रुक्मणी मठ में हो रही स्थापना, मंदिर से मां रुक्मणि की प्रतिमा चोरी हुई थी।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Damoh News: 21 साल बाद कुंडलपुर लौटी मां रुक्मणी की प्रतिमा, धूमधाम से रुक्मणी मठ में हो रही स्थापना

दमोह। MP Damoh News: 21 साल पहले दमोह के कुंडलपुर से चोरी हुई माता रुक्मणी की प्रतिमा को फिर से मंदिर में स्थापित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के प्रयासों से मंदिर में लौटी इस प्रतिमा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

Advertisment

जगह-जगह हुआ स्वागत

आपको बता दें 21 साल पहले मंदिर से मां रुक्मणि की प्रतिमा चोरी हुई थी। जिसके बाद इसे राजस्थान के हिंडोला से प्राप्त किया गया ​था। इसके बाद इसे विदिशा के ग्यारसपुर में सुरक्षित रखा गया। अब पूरे विधि—विधान से शोभायात्रा के साथ प्रतिमा को वापस मंदिर में लाया जा रहा है।

क्या कहना है मंत्री पटेल का

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि ईश्वर की कृपा मुझे शुभ काम करने का अवसर मिला है। इसके बाद भारत के वैभव को फिर लौटाने का संकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि 'धार भोजशाला से लेकर हमारी जितनी मूर्ति चोरी हुई हैं, उन्हें सभी को वापिस लाएंगे। सनातन हमारा वैभव है जो हर जगह नजर आ रहा है।

इस दिन चोरी हुई ​थी मां रुक्मणी की प्रतिमा

आपको बता दें दमोह जिले से 37 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ कुंडलपुर (Kundalpur) पटेरा ब्लॉक में है। यहां स्थित मां रुक्मणी मठ (Rukmani Mad)से 4 फरवरी 2002 की रात अज्ञात चोरों द्वारा मां रुक्मणी की वेशकीमती प्रतिमा को चोरी कर लिया था। मामले की शिकायत पटेरा थाने में दर्ज कराई गई थी। बाद में यह प्रतिमा राजस्थान के हिंडोली जिला से अप्रैल 2002 में ही बरामद कर ली गई थी। इसके बाद मां रुक्मणी की प्रतिमा को विदिशा के ग्यारसपुर संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया था। जानकारी के अनुसार 1998/99 में यह प्रतिमा चोरी हुई थी।

Advertisment

इस दिन पहुंची थी विदिशा

वर्षों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर दमोह की जनता को मां रुक्मणी देवी की प्रतिमा 21 अगस्त 2019 को दमोह पहुंची थी। पर्यटन मंत्री व दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल के प्रयासों से मां रुक्मणी देवी की प्रतिमा की विदिशा के ग्यारसपुर संग्रहालय से दमोह वापसी हुई थी। दमोह पहुंची मां रुक्मणी की प्रतिमा के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग तीन गुल्ली पहुंचे थे। जहां से मूर्ति को दमयंती संग्रहालय दमोह लाया गया था।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan TV Premiere: इस दिन टीवी पर आएगी सलमान की फिल्म, कैलेंडर में नोट कर लें तारीख

MP Weather Update : अगले 2 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में गिरेगा पानी

Advertisment

मप्र सरकार ने पत्रकारों की सुरक्षा पर कानून बनाने के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित की

Delhi High Court: शादीशुदा महिला लिव-इन पार्टनर पर नहीं लगा सकती रेप का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 7 दिवसीय हाथी महोत्सव शुरू, जिलेभर के लोग होंगे शामिल, हाथियों की होगी खातिरदारी

Advertisment

MP News: नौरादेही वन अभ्यारण बना प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व, नोटिफिकेशन जारी, ये होगा नया नाम

Damoh Kundalpur, Maa Rukmani Statue , Damoh Kundalpur Rukmani Math, MP Damoh News, bansal news, news in hindi, Union Minister Prahlad Patel, दमोह कुंडलपुर, मां रुक्मणी की प्रतिमा, दमोह कुंडलपुर रुक्मणी मठ 

मां रुक्मणी की प्रतिमा दमोह कुंडलपुर रुक्मणी मठ दमोह कुंडलपुर Union Minister Prahlad Patel news in hindi mp damoh news Maa Rukmani Statue Damoh Kundalpur Rukmani Math Damoh Kundalpur Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें