Advertisment

MP News: मुंबई में मिलीं दमोह से गायब हुईं 4 छात्राएं, पिता से फोन पर कहा अभी शादी नहीं करना, आगे पढ़ाई करना है

MP News:  मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज की 4 छात्राएं सोमबार सुबह लापता हो गईं थी. इनमें दो सगी बहनें भी थी.

author-image
Rohit Sahu
MP News: मुंबई में मिलीं दमोह से गायब हुईं 4 छात्राएं, पिता से फोन पर कहा अभी शादी नहीं करना, आगे पढ़ाई करना है

MP News:  मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज की 4 छात्राएं सोमबार सुबह लापता हो गईं थी. इनमें दो सगी बहनें भी थी. सोमवार को वे कॉलेज जाने का कहकर निकली थीं, लेकिन लौट कर नहीं आईं. इसके बाद पुलिस ने देर रात गुमशुदगी दर्ज कर कॉलेज के सीसीटीवी चेक किए.  इनमें से एक छात्रा ने मंगलवार को अपने पिता से फोन पर कहा था कि अभी शादी नहीं करना है, मुझे आगे की पढ़ाई करना है इसलिए जा रही हू.

Advertisment

क्या है पूरा मामला

दमोह कोतवाली टीआई आनंद सिंह के मामले की जानकारी देते हुए बताया कि किरण पटेल (18) पिता धनीराम पटेल बीजौरी, किरण (18) पिता भगवत पाल सीता नगर निवासी और पिंकी (19) और सुनीता (18)  दोनों बहनें पिता लट्टू अहिरवार लापता हुई थीं. चारों फर्स्ट ईयर में थीं ये गांव से बस से कॉलेज आना-जाना करती थीं. सोमवार रात तक उनकी लोकेशन दमोह आ रही थी. जिसके बाद से उनकी लोकेशन दिखना बंद हो गई.

मंगलवार को मुंबई में मिली लोकेशन

मंगलवार को सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि छात्राओं की लोकेशन मुंबई के दादर स्टेशन पर मिली है. जिसके बाद मुंबई जीआरपी की मदद से छात्राओं को पकड़ लिया गया. दमोह पुलिस की एक टीम परिजनों के साथ वहां के लिए रवाना हो गई है.

बाहर जाकर पढ़ने की कही थी बात

सीता नगर से गायब दो सगी बहनें सुनीता और पिंकी के पिता लट्टू अहिरवार ने पुलिस को बताया कि 5 दिन पहले बेटी ने कहा था पापा मुझे पढ़ने बाहर जाना है. मैंने पूछा- कहां जाना है, तो उसने कहा था- भोपाल जाकर पढ़ना चाहती हूं. इसपर मैंने कहा था कि यहीं रहकर पढ़ो, कहीं बाहर नहीं जाना है.

Advertisment

दूसरी 2 लड़कियों ने भी पढ़ाई की बात कही थी

दूसरी बच्चियों ने भी अपने से पिता कहा था कि उन्हें पढ़ने भोपाल जाना है. अभी शादी नहीं करना है. दूसरी छात्रा ने अपने पिता से कहा कि पापा हम बहुत दूर निकल आए हैं, हमें मत खोजना. आगे की पढ़ाई करने के लिए हम जा रही हैं. सीता नगर की रहने वाली पूजा ने आज सुबह ही अपने पिता को वाट्सएप कॉल किया था.

पूजा ने कहा हमें मत खोजना पढ़ाई के लिए जा रहे हैं

पूजा के पिता धनीराम पटेल ने कहा कि चारों छात्राएं 8वीं क्लास से साथ में पढ़ रही हैं. सुबह बेटी का कॉल आया था. उसने कहा- पापा आप परेशान मत होना आप घर जाइए. मैं आगे की पढ़ाई के लिए बाहर निकल गई हूं. मैं भागकर नहीं गई हूं. उनसे कहा- हम चारों का मन है कि जब हमने इतनी पढ़ाई की है तो कुछ अच्छा करें. इसके लिए हमें और आगे पढ़ना होगा. हम नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई करेंगे. इसपर उसके पिता ने कहा बेटा तुम वापस आ जाओ यहां तो हम तो तुम्हें पढ़ा ही रहे हैं. तुम चारों का हम जहां कहोगे वहां एडमिशन करा देंगे.

छात्राओं के वापस आने पर होगी पूछताछ

पुलिस और छात्राओं के परिजन मुंबई के लिए रवाना हुए हैं. दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया अभी तक की जानकारी में यह पता चला है कि एक छात्रा के परिजन उसकी शादी करना चाहते थे. वह शादी नहीं करना चाहती थी. इसलिए अपनी सहेलियों के साथ यहां से भाग गई. लव एंगल जैसा कोई भी मामला नहीं सामने आया. छात्राओं के वापस आने के बाद पूछताछ की जाएगी.

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें