Advertisment

MP में कर्मचारियों के बढ़े DA‌ का सवाल: नए साल पर खत्म हो पहली एरियर की पहली किस्त का इंतजार, 7.50 लाख कर्मचारी बेकरार

MP DA Hike: एमपी के मोहन यादव सरकार ने 28 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया था। इस आदेश में चार फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ नौ महीने का एरियर चार किस्तों में देने के लिए कहा गया था।

author-image
Kushagra valuskar
MP में कर्मचारियों के बढ़े DA‌ का सवाल: नए साल पर खत्म हो पहली एरियर की पहली किस्त का इंतजार, 7.50 लाख कर्मचारी बेकरार

MP DA Hike: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को DA के एरियर का इंतजार है। प्रदेश सरकार ने 28 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया था। इस आदेश में 4 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ 9 महीने का एरियर 4 किस्तों में देने को कहा गया था। कर्मचारियों का DA 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है।

Advertisment

प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को नहीं मिली पहली किस्त

बढ़े हुए DA के साथ एरियर की पहली किस्त दिसंबर में जारी होनी थी, लेकिन भुगतान कोषालय की वेबसाइट नहीं खुलने से पहली किस्त का लाभ 7.50 लाख कर्मचारियों को नहीं मिला है।

9 महीने का एरियर मिलना था

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि वित्त विभाग द्वारा आदेश में 4% डीए में वृद्धि के साथ जनवरी से सितंबर 2024 तक 9 महीने का एरियर चार किस्तों में मिलना था। आदेश होने पर दिसंबर में लाभ नहीं मिल पाया।

publive-image

publive-image

कर्मचारियों को एरियर का इंतजार

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री तिवारी ने कहा कि अक्टूबर का लाभ जुड़ने से दस महीने की राशि चार किस्तों में मिलनी थी। जिसकी पहली किस्त दिसंबर 2024 में कर्मचारियों के अकाउंट में आनी थी, लेकिन साल खत्म होने को है। अब तक किस्त प्रदान नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में राज्य के लाखों कर्मचारी आर्थिक लाभ से वंचित हुए हैं। यह एक गंभीर लापरवाही है, इसकी जांच होना चाहिए।

Advertisment

उमाशंकर तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों को भुगतान न होना दुख की बात है। 14 मार्च 2024 को महंगाई भत्ते के आदेश के बाद जुलाई में पहली किस्त मिलनी थी, जो अब तक प्रदान नहीं की गई है। दस महीने के एरियर को चार किस्तों में कर्मचारियों को मिलनी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से 31 दिसंबर तक किस्त प्रदान करने की मांग की है।

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का डीए कब-कब बढ़ा ?

तारीख

महंगाई भत्ता में वद्धि

कितने से कितना फीसदी हुआ

21 मार्च 202211%20 से 31%
22 अगस्त 20223%31 से 34%
27 जनवरी 20234%34 से 38%
19 जुलाई 20234%38 से 42%
14 मार्च 20244%42 से 46%
28 अक्टूबर 20244%46 से 50%

महंगाई भत्ता बढ़ने पर कर्मचारियों को इस प्रकार लाभ मिलेगा

श्रेणी

कर्मचारी

सैलरी में लाभ

10 महीने का एरियर

प्रथम76404924 से 564049240 से 56400
द्वितीय366052244 से 319622440 से 31960
तृतीय483039780 से 13087800 से 13080
चतुर्थ60141620 से 7206200 से 7200
Advertisment
MP news da hike MP DA Hike : MP Govt Employees DA govt employees da hike
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें