Advertisment

MP DA Hike: MP के साढ़े सात लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है DA

MP DA Hike: MP के साढ़े सात लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है DA mp-da-hike-good-news-for-more-than-seven-and-a-half-lakh-employees-of-mp-da-may-increase-by-4-percent-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP DA Hike: MP के साढ़े सात लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है DA

भोपाल। MP DA Hike:  एमपी के साढ़े सात लाख कर्मचारियों के लिए mp breaking news बड़ी खुशखबरी है। जहां कर्मचारियों को मई से 4 प्रतिशत डीए में बढ़ोत्तरी हो सकती है।  प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का 4 प्रतिशत डीए बढ़ाकर केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर किया जा सकता है।

Advertisment

अभी तक मिल रहा है 38 प्रतिशत डीए — MP DA Hike: 
आपको बता दें अभी मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए मिल रहा है। लेकिन अगर 4 प्रतिशत की वृद्धि होती है तो ये 42 प्रतिशत हो जाएगा। आपको बता दें इससे प्रदेश के करीब साढ़े सात लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

दोनों राज्यों के बीच सहमति आवश्यक — MP DA Hike: 
आपको बता दें दरअसल, राज्य पुनर्गठन अधिनियम के प्रविधान के अनुसार महंगाई राहत में वृद्धि के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच सहमति होना जरूरी है। वर्तमान में सभी पेंशनर को 33 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिल रही है। इसे महंगाई भत्ते के बराबर 38 प्रतिशत करने के लिए वित्त विभाग ने सहमति मांगी है, जो अप्राप्त है।

क्या कहना है अधिकारियों का — MP DA Hike: 
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार जितनी वृद्धि की सहमति देगी, उतने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। जबकि मध्यप्रदेश सरकार की बात करें तो पेंशनर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश दत्त जोशी के अनुसार सहमति की कोई आवश्यकता नहीं है। केंद्र सरकार इसको लेकर दोनों राज्यों के मुख्य सचिव को आपसी सहमति से निर्णय लेने के लिए कह चुकी है पर ऐसा नहीं किया जा रहा है।

Advertisment

साल की शुरूआत में बढ़ा था महंगाई भत्ता —
आपको बता दें इसके पहले साल की शुरूआत यानि जनवरी 2023 में प्रदेश सरकार द्वारा 4 प्रतिशत भत्ता बढ़ाने के बाद इसे 38 प्रतिशत कर दिया गया था। छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों के भत्ते में 9 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। जिसके बाद इन्हें वर्तमान में 212 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। कैबिनेट पेंशनर की महंगाई राहत में वृद्धि का निर्णय भी ले चुकी है। पर इन्हें अक्टूबर 2022 से 33 प्रतिशत की दर से ही महंगाई राहत मिल रही है।

MP Breaking News bhopal news mp hindi news MP DA Hike :
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें