Advertisment

MP Crime News: मां ने अपने ही 8 महीने के बेटे की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, हत्या के बाद बोली- बकरा काट दिया

MP Crime News: मां ने अपने ही 8 महीने के बेटे की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, हत्या के बाद बोली- बकरा काट दिया, MP Crime News Mother Killed her 8 month old son cut neck With Ax in Ashoknagar Madhya Pradesh

author-image
Sonu Singh
MP Crime News: मां ने अपने ही 8 महीने के बेटे की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, हत्या के बाद बोली- बकरा काट दिया

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर (Ashoknagar) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने ही इकलौटे बेटे की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। मां अपने आठ महीने के बेटे को घर से दूर सड़क पर ले गई फिर बच्चे को सड़क पर लिटाकर कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। बच्चे की जान लेने के बाद आरोपी मां घर लौटी तो चिल्लाते हुए कहा, बकरा काट दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, यह मामला अशोकनगर के चुरारी गांव का है। घटना शनिवार सुबह 11 बजे हुई। खबरों के अनुसार, रश्मि और लक्ष्मण लोधी की शादी दो साल पहले हुई थी। जिसके बाद वह अपने पति के साथ इंदौर में रहती थी। ढाई महीने पहले बेटे यशराज के साथ मायके चुरारी आई थी। यहां वह अपनी मां और बहनों के साथ रह रही थी।

शनिवार को रश्मि की बहन बच्चे को गोद में लेकर खिला रही थी। अपनी बहन से बच्चे को लेकर रश्मि सड़क की तरफ गई और उसकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद चिल्लाते हुए घर के अंदर आई और कहने लगी बकरा काट दिया।

बाद में मृतक बच्चे की नानी उसे कपड़े में लपेटकर चंदेरी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों से कहा कि, बच्चा छत से गिरने की वजह से घायल हुआ है। नब्ज देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी रात शव को कपड़े में लपेटकर घर पर ही रखा।

Advertisment

अगले दिन रविवार को मृतक के नाना गांव के लोगों के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी तब मामले का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी लक्ष्मी सिंह सहित टीआई मौके पर पहुंचे। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया भी चंदेरी पहुंचे। पुलिस का कहना है, मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चंदेरी अस्पताल में मानसिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

mp news in hindi mp crime news MP Breaking News MP Mother Killed son Mother cut son neck With Ax Madhya Pradesh Crime news madhya pradesh crime news crime CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news Ashoknagar Crime News Ashoknagar Crime Ashoknagar
Advertisment
चैनल से जुड़ें