Advertisment

MP Corona Update: प्रदेश में डेल्टा प्लस का कहर,उज्जैन के बाद अशोकनगर में मौत की पुष्टि

MP Corona Update: प्रदेश में डेल्टा प्लस का कहर,उज्जैन के बाद अशोकनगर में मौत की पुष्टिMP Corona Update: Delta Plus havoc in the state, death confirmed in Ashoknagar after Ujjain

author-image
Bansal News
MP Corona Update: प्रदेश में डेल्टा प्लस का कहर,उज्जैन के बाद अशोकनगर में मौत की पुष्टि

अशोकनगर। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमी ही नहीं थी कि अब कोरोना डेल्टा प्लस वेरियंट का खौफ गहराने लगा। उज्जैन में कोरोना के डेल्टा प्लस से एक व्यक्ति की मौत के बाद अब मामला अशोकनगर से सामने आया है। अशोकनगर में भी एक व्यक्ति की डेल्टा प्लस से मौत होने की पुष्टि की गई है। जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह लंबे समय से भोपाल में रह रहा था और उसकी मौत भी भोपाल में ही हुई है, हालांकि मृतक के दस्तावेजों में अशोकनगर का पता दिया गया है।

Advertisment

दरअसल मृतक नितिन जैन अशोकनगर के निवासी थे, वह भोपाल में रह रहे थे। कोरोना संक्रमित पाने के बाद नितिन को भोपाल के ही एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां 13 मई को उनकी मौत हो गई। वहीं जब उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया तो उसमें कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई। इस पूरे मामले में कलेक्टर अभय वर्मा का कहना है कि नितिन भोपाल में ही संक्रमित हुए हैं। वह अशोकनगर के निवासी थे, इसलिए उनके दस्तावेदों में अशोकनगर दर्ज किया गया है। हालांकि अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कहां दर्ज करता है, अशोकनगर या भोपाल।

डेल्टा प्लस वैरिएंट के 5 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर प्रदेश सरकार का कहना है कि इससे अब तक करीब 5 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। प्रदेश में अब तक उज्जैन में डेल्टा प्लस से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी। वहीं अब दूसरा मामला अशोकनगर से आया है। इसके साथ ही जल्द प्रदेश सरकार द्वारा डेल्टा प्लस वैरिएंट की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक भी की जाएगी।

deltaseekkimaut deltadeath
Advertisment
चैनल से जुड़ें