Advertisment

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, अबतक दो लाख 31 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, अबतक दो लाख 31 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ, Coronavirus speed decreased in Madhya Pradesh Covid19 Cases in Bhopal indore MP Corona Update

author-image
Sonu Singh
MP Corona Update: मध्य प्रदेश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, अबतक दो लाख 31 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना (Coronavirus in Madhya Pradesh) का कहर लगातार कम होता जा रहा है। हर दिन नए मामलों में कमी देखी जा रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। यहां अब तक दो लाख 31 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 724 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन में 947 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में मरीजों की कुल संख्या 2 लाख 44 हजार 26 हो गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 3641 हो गया है। प्रदेश में अब तक दो लाख 31 हजार 533 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 8 हजार 852 सक्रिय मामले हैं।

राजधानी में मिले 127 नए मरीज
भोपाल (Coronavirus in Bhopal) में एक दिन में कोरोना के 127 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में 155 केस सामने आए हैं। भोपाल में अब तक 39 हजार 728 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 583 की मौत हुई है, जबकि 37 हजार 196 मरीज ठीक हुए हैं। यहां 1949 सक्रिय मामले हैं।

Advertisment

publive-image

इंदौर में 51 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक
यहां (Coronavirus in Indore) कोरोना मरीजों की कुल संख्या 55 हजार 475 हो गई है, जबकि 51 हजार 865 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना से कुल 884 लोगों की जान जा चुकी है। यहां 2726 एक्टिव केस हैं।

publive-image

MP के कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले
इंदौर कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके बाद भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, खरगौन, सागर, उज्जैन, रतलाम, धार, रीवा और होशंगाबाद प्रभावित हैं। कोरोना से सबसे कम प्रभावित जिलों में पन्ना, डिंडोरी, बुरहानपुर, निवाड़ी और आगर मालवा शामिल हैं।

कोविड-19 महामारी कोविड 19 कोविड कोरोना today news MP कोरोनावायरस केस mp news in hindi MP Fights Corona MP corona update MP CG MP Breaking News madhya pradesh indore covid19 covid coronavirus update Coronavirus in Rewa coronavirus in Mp Coronavirus in madhya pradesh coronavirus in India Coronavirus in Bhopal Coronavirus Deaths coronavirus cases coronavirus corona update corona news corona in MP Corona crisis corona CG Breaking News Bhopal breaking news bhopal Bansal News bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें