Advertisment

MP Corona Update: प्रदेश में इस महीने तक सभी लोगों को लग जाएगी कोरोना वैक्सीन, सीएम शिवराज सिंह ने कही यह बात...

MP Corona Update: प्रदेश में इस महीने तक सभी लोगों को लग जाएगी कोरोना वैक्सीन, सीएम शिवराज सिंह ने कही यह बात... mp-corona-update-corona-vaccine-will-be-available-to-all-the-people-in-the-state-by-this-month-cm-shivraj-singh-said-this

author-image
Bansal News
MP Corona Update: प्रदेश में इस महीने तक सभी लोगों को लग जाएगी कोरोना वैक्सीन, सीएम शिवराज सिंह ने कही यह बात...

भोपाल। प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर लगातार सरकार और प्रशासन अलर्ट है। जहां सीएम शिवराज सिंह ने लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील की थी। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने तक प्रदेश के सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएम शिवराज सिंह ने उम्मीद जताई है कि सितंबर के महीने में प्रदेश के सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लग जाएगी। अब तक प्रदेश में 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Advertisment

सीएम शिवराज सिंह ने इसके लिए प्रदेश के फ्रंट लाइन वर्कर्स बधाई दी है। साथ ही पीएम मोदी को भी सीएम शिवराज सिंह ने धन्यावाद दिया है। सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक करीब 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। बता दें कि प्रदेश में तेजी से वैक्सीन लगाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं अभी भी तेजी से वैक्सिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। रोजाना हजारों लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

प्रदेश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा...
बता दें कि प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का संकट मंडराने लगा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 22 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद प्रदेश में अब तक कुल मामले 7,92,259 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। वहीं प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,516 है। प्रदेश में वर्तमान में 122 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। वहीं इंदौर, भोपाल, जबलपुर और सागर में ज्यादातर पॉजिटिव प्रकरण सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के मामलों को बढ़ते देख सीएम शिवराज सिंह ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

मप्र में कोरोना मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश की बड़ी खबर भोपाल की बड़ी खबर भयावह कोरोना कोरोना का कहर आज की ताजा खबर Uncontrolled corona todays big news tocilizumab injection shortage of oxygen in mp Shivraj Singh Chouhan Remdesivir injection Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP big news Mega news Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh corona update Madhya Pradesh corona new case Madhya Pradesh corona cases madhya pradesh Madhya lockdown indore Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP death by corona covid 19 coronavirus corona vaccination CORONA THIRD WAVE corona in MP Corona in Bhopal corona delta variant corona dangerous wave corona curfew in indore Corona and death corona alpha variant CM Black fungus Bhopal today’s news Bhopal big news
Advertisment
चैनल से जुड़ें