Advertisment

MP Corona Preparation : एम्स में फीवर क्लीनिक शुरू, संदिग्ध मरीजों की इस तरह होगी जांच

author-image
Bansal News
MP Corona Preparation : एम्स में फीवर क्लीनिक शुरू, संदिग्ध मरीजों की इस तरह होगी जांच

भोपाल। देश के साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना वायरल की लहर से बचने के इंतजाम शुरू हो चुके हैं, जहां एक ओर मंगलवार को देशभर से साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल जारी है तो वहीं दूसरी ओर भोपाल एम्स ने भी मंगलवार से ही फीवर क्लिनिक की शुरुआत कर दी है। सोमवार को एम्स के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने एक बैठक में यह फैसला लिया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों के को बैठक में कोविड के संबंधित इलाज के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की और मंगलवार से ही एम्स में फीवर क्लीनिक फिर शुरू किए जाने के निर्देश दिए।

Advertisment

बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि एम्स में आने वाले संदिग्ध मरीजों की कतार अलग से लगाई जाएगी। कोरोना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस दौरान संदिग्ध मरीजों को कोरोना फीवर क्लिनिक में भेजा जाएगा। कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए भोपाल एम्स में तैयारियां पूर कर ली गई हैं। डॉ. सिंह ने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान एम्स में कोविड से संबंदित दवाइयों की कमी नहीं आनी चाहिए। वहीं ऑक्सीजन और ऑक्सीजन प्लांट से संबंदित व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिए गए।

retina aiims bhopal new director of bhopal aiims director of aiims bhopal corona study aiims bhopal Corona in Bhopal corona aiims bhopal corona bhopal coronavirus bhopal corona update Bhopal Corona News bhopal aiims में corona blast bhopal aiims study bhopal aiims research on coronavirus bhopal aiims news bhopal aiims hospital bhopal aiims director bhopal aiims bhopal aiims bhopal news aiims bhopal doctor aiims bhopal campus AIIMS BHOPAL AIIMS
Advertisment
चैनल से जुड़ें