Advertisment

धर्मांतरण पर अब फांसी की सजा: महिला दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- 'दुराचार करने वालों को छोड़ेंगे नहीं'

MP Conversion Death Law Penalty: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबरन धर्मांतरण (लव जिहाद) के खिलाफ फांसी की सजा का ऐलान किया है।

author-image
Shashank Kumar
MP Conversion Death Law Penalty

MP Conversion Death Law Penalty: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबरन धर्मांतरण (लव जिहाद) के खिलाफ फांसी की सजा का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में सख्त संशोधन किए जाएंगे, जिससे धर्मांतरण के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

Advertisment

MP में जबरन धर्मांतरण पर फांसी की सजा का प्रावधान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि "प्रदेश में जबरन धर्मांतरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार इस अपराध के लिए फांसी की सजा का प्रावधान करने जा रही है।" इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ भी सरकार सख्त रुख अपनाएगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया समर्थन

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि "धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ सख्त कानून जरूरी है।" उन्होंने यह भी बताया कि 2029 के चुनाव में 33% महिला आरक्षण कानून महिला सशक्तिकरण को और मजबूती देगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के इस फैसले का हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने समर्थन किया है। संगठन ने कहा कि हम जल्द से जल्द चाहते हैं कि सरकार इस फैसले को लागू करे।

महिला दिवस पर CM ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई बड़े ऐलान किए:

Advertisment
  • 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1552.73 करोड़ ट्रांसफर
  • 26 लाख महिलाओं के लिए गैस रिफिलिंग हेतु ₹55.95 करोड़ ट्रांसफर
  • महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न पुरस्कारों का वितरण
  • 200 से ज्यादा ई-साइकिल का वितरण
  • ‘आजीविका अनुभूति’ डिजिटल ई-न्यूजलेटर का विमोचन
  • जैविक हाट बाजार और चलित जैविक हाट बाजार की शुरुआत

महिलाओं को मिले ये प्रतिष्ठित पुरस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया:

  • राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023)
  • राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24)
  • रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024)
  • श्री विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024)
Advertisment

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

सीएम ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीजेपी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ड्रोन दीदी योजना और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  Women’s Day 2025: पहली बार प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी संभालेंगी महिला पुलिसकर्मी, महिलाओं को सौंपा सोशल मीडिया अकाउंट

MP में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि "महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। धर्मांतरण और दुष्कर्म जैसे अपराधों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।" इसके लिए धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक में बदलाव किया जाएगा। 

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Women's Day 2025: महिला दिवस पर खास विशेज के साथ महिलाओं को फील कराएं स्पेशल, इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

MP Women Schemes MP Women Empowerment MP Religious Freedom Act MP news mp government MP Conversion Death Penalty love jihad law MP International Women's Day MP Hindu organizations CM Mohan Yadav Announcement
Advertisment
चैनल से जुड़ें