Advertisment

MP Congress : भारत जोड़ो अभियान के बाद कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू

author-image
deepak
MP Congress : भारत जोड़ो अभियान के बाद कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू

Hath Se Hath Jodo Abhiyan : कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो अभियान का नेतृत्व कर रहे है। राहुल की इस यात्रा को देशभर से अपार जनसमर्थन भी मिल रहा है। इसी बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब प्रदेश में हाथ से हाथ जोडो अभियान की शुरूआत करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के इस अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा।

Advertisment

कांग्रेस के इस नए अभियान को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने 18 दिसंबर को एक बड़ी बैठक बुलाई है। जिसमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस बैठक में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत प्रदेश के तमाम नेता शामिल होंगे। बैठक कहां होगी यह अभी तय नही है लेकिन बताया जा रहा है कि बैठक कमलनाथ के आवास पर हो सकती है।

दरअसल, बीते दिनों नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की पहली बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन के अलावा राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान चलाने संबंधी निर्णय लिया गया। 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में यात्रा ख़त्म होने के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यानी घर-घर तक कार्यकर्ताओं की पहुँच के लिए पूरे देश में एक साथ कैंपेन चलाया जाएगा। माना जा रहा है कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला और ब्लाक इकाइयों को सौंपेगी। जिला और ब्लाक पदाधिकारियों का दायित्व होगा कि वे दो माह तक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इसमें विधायकों और जिला के प्रभारियों को भी दायित्व सौंपा जाएगा। अभियान के दौरान भाजपा सरकार की असफलताओं और महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर गांवों में चर्चा होगी।

om birla angry on congress mp nalgonda congress mp candidate MP news mp latest news MP Congress leader mp congress Hath Se Hath Jodo Abhiyan mp congress MP modi vs congress join hands campaign india Hath Se Hath Jodo Abhiyan Hath Se Hath Jodo Abhiyan news Hath Se Hath Jodo Abhiyan mp news Hath Se Hath Jodo Abhiyan latest news Hath Se Hath Jodo Abhiyan congress vs bjp congress party video congress party news Congress party congress news congress mp speech in rajya sabha Congress mp news congress mp jothimani congress mp anumula reddy congress mp anand sharma Congress MP congress leader speech congress leader raja pateria congress leader congress Hath Se Hath Jodo Abhiyan congress Abhiyan Congress
Advertisment
चैनल से जुड़ें