Advertisment

MP Congress:विरोध-बगावत के बीच राहुल गांधी से मिलेंगे MP के जिलाध्यक्ष,इधर भोपाल में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, मांगा न्याय

Madhya Pradesh (MP) Rahul Gandhi Congress Meeting Update: मध्यप्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त 71 शहर और ग्रामीण अध्यक्षों को दिल्ली में राहुल गांधी पॉलिटिकल टिप्स देंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए गुजरात मॉडल पर सभी को ट्रेनिंग दी जाएगी।

author-image
sanjay warude
MP Congress Rahul Gandhi

MP Congress Rahul Gandhi

Madhya Pradesh (MP) Rahul Gandhi Congress Meeting Update: मध्यप्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त 71 शहर और ग्रामीण अध्यक्षों को दिल्ली में राहुल गांधी पॉलिटिकल टिप्स देंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए गुजरात मॉडल पर सभी को ट्रेनिंग दी जाएगी।

Advertisment

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने हाल ही प्रदेश के 71 शहर और ग्रामीण अध्यक्षों की सूची जारी की हैं। इन लिस्ट में प्रदेश के 5 विधायक, 8 पूर्व विधायक, 4 महिलाओं और दो मुस्लिम कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिली हैं। जिसको लेकर पिछले दो दिन से जमकर विरोध किया जा रहा है।

अध्यक्षों की सूची से एमपी में बवाल

अधिकांश जिलों से अध्यक्षों की दौड़ में शामिल दावेदारों के वर्तमान पदों से इस्तीफे सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत वरिष्ठ डेमेज कंट्रोल में जुटे हुए हैं। इस बीच राघौगढ़ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे व नव नियुक्त अध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने बंसल न्यूज को एक जरूरी जानकारी शेयर की हैं।

अध्यक्षों को दिल्ली ट्रेनिंग का मिला न्यौता

राघौगढ़ नव नियुक्त अध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने कहा हैं कि 24 अगस्त को दिल्ली में ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है। जिसमें मध्यप्रदेश के नव नियुक्त शहर व ग्रामीण अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया हैं। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी अध्यक्षों को संगठन मजबूत करने के लिए पॉलिटिकल टिप्स देंगे।आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरी रणनीतियों और सुझावों पर चर्चा की जाएगी।

Advertisment

यह खबर भी पढ़ें: MP School: OBC आयोग अध्यक्ष के PA, DPC की बहन, अध्यापक संघ सचिव जिन स्कूलों में पदस्थ, उन स्कूलों में 2-5 ही छात्र दर्ज

राहुल-प्रियंका से लगाएंगे न्याय की गुहार

भोपाल में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर विवाद जारी है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप हैं कि संगठन सृजन प्रक्रिया के तहत यह पद सेटिंग करके दिया गया है। पार्टी के लिए काम करने पर भी अन्याय किया गया। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से न्याय की अपील की है। उनसे मिलने के लिए समय भी मांगा है। वे शीर्ष नेतृत्व को पूरी सच्चाई बताएंगे।

जिन्हें पद दिए, उनके भाजपा से संबंध

आरोपों को प्रमाणित करने के लिए मोनू सक्सेना ने कहा कि वे अगले दो से तीन दिनों में सबूतों के साथ मीडिया के सामने पेश होंगे। उन्होंने मांग की है कि पार्टी हाई कमान संगठन सृजन के तहत तैयार की गई जिला अध्यक्षों की पूरी सूची को सार्वजनिक करें, ताकि यह पता चल सके कि किन-किन लोगों के नाम शामिल थे। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या भाजपा से संबंध रखने वालों को भी पार्टी में पद दिए जा रहे हैं।

Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Bhopal Highway Protest: गौ मांस तस्करी के खिलाफ 80 फीट रोड पर चक्का जाम, आरोपी बाप-बेटे पर कार्रवाई पर अड़े बजरंगी

Bhopal Highway Protest

Madhya Pradesh (MP) Bhopal Bajrang Dal Highway Protest: भोपाल में गौ मांस तस्करी के खिलाफ सोमवार, 18 अगस्त 2025 को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 80 फीट रोड पर चक्का जाम कर दिया है। आरोपी बाप-बेटे पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
rahul gandhi hindi news MP news mp congress Gujarat Model mp congress district president MP Congress District President Meeting MP Congress Update Madhya Pradesh (MP) Rahul Gandhi Congress Meeting Update MP Congress Worker Meeting
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें