Advertisment

MP Congress: किसान आंदोलन के समर्थन में आज प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में चक्का जाम

MP Congress: किसान आंदोलन के समर्थन में आज प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में चक्का जामMP Congress protest today in support of farmers protest Chakka Jaam led by former CM Kamal Nath in bhopal

author-image
Sonu Singh
MP Congress: किसान आंदोलन के समर्थन में आज प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में चक्का जाम

भोपाल: तीनों नए कृषि कानूनों के विरोध में महीनों से आंदोलन कर रहे किसान आज देशभर में चक्काजाम कर रहे हैं। किसानों के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस (MP Congress protest) भी आज राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में चक्का जाम करेगी। प्रदेशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन और चक्का जाम (Chakka Jaam) को देखते हुए सभी जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisment

किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर चक्का जाम करने की तैयारी में है। कांग्रेसी भोपाल में परवलिया सड़क पर चक्का जाम करेंगे। भोपाल से दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर कांग्रेसी 3 बजे तक चक्का जाम करने की तैयारी में हैं। भोपाल के अलावा इंदौर, जबलपुर समेत सभी शहरों में चक्का जाम कर के किसानों का समर्थन करेंगे। एक दिन पहले ही शुक्रवार को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर किसान आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा की थी।

बता दें कि, कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने आज देशभर में चक्का जाम का ऐलान किया है। हालांकि किसानों ने दिल्ली-एनसीआर को इससे बाहर रखा है, इसके बावजूद भी दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। किसान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करेंगे।

Advertisment
mp news in hindi MP Congress Protest mp congress MP Breaking News MP madhya pradesh kamal nath former CM Kamal Nath farmers Chakka Jaam Congress Protest Congress Chakka Jaam CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें