Advertisment

MP Congress Protest: लखीमपुर घटना के विरोध में भोपाल कांग्रेसियों का मौन प्रदर्शन, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

MP Congress Protest: लखीमपुर घटना के विरोध में भोपाल कांग्रेसियों का मौन प्रदर्शन, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग mp-congress-protest-silent-demonstration-of-bhopal-congressmen-in-protest-against-lakhimpur-incident-demanding-resignation-of-union-minister-of-state-for-home

author-image
Bansal News
MP Congress Protest: लखीमपुर घटना के विरोध में भोपाल कांग्रेसियों का मौन प्रदर्शन, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

भोपाल। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में पूरे देश में कई जगहों पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को राजधानी भोपाल में भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया है। सोमवार को भोपाल कांग्रेस ने मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने घंटों तक बैठकर मौन प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की गई है। किसानों के समर्थन में इस घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मौन धरना प्रदर्शन कर रही है। कैलाश ने कहा कि अभी तक इस घटना में बेटे को बचाने का षड्यंत्र करने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र का इस्तीफा नहीं हुआ है। घटना के बाद उनको पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसके साथ ही हम इस घटना का विरोध प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Advertisment

क्या है मामला...
बता दें कि बीते दिनों लखीमपुर जिले के तिकुनिया इलाके में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम था। उनके साथ यहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र भी पहुंचने वाले थे। किसानों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे विरोध प्रदर्शन करने मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि किसानों पर भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र से के बेटे समेत कुछ लोगों ने गाड़ी चढ़ा दी थी। इस हादसे में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। इसी को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Congress Breaking News Politics bhopal news Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार lakhimpur hadsa lakhimpur khiri virodh by congress
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें