Advertisment

MP Congress News: प्रियंका गांधी के दौरे में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगा चंबल ग्वालियर का दौरा

author-image
Bansal news
MP Congress News: प्रियंका गांधी के दौरे में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगा चंबल ग्वालियर का दौरा

MP Congress News: नवंबर में होने वाला मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव(MP Election 2023) को लेकर कांग्रेस की तैयारियां ज़ोरों पर है। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ कहे जाने वाले ग्वालियर में अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा होगी। इसके लिए 22 जुलाई की तिथि तय की गई थी, लेकिन अब प्रियंका गांधी के दौरे में बदलाव हुआ है। प्रियंका अब 22 की जगह 21 जुलाई को चंबल ग्वालियर के दौरे पर आएंगी।(Priyanka Gandhi Visit Gwalior)

Advertisment

कई वरिष्ठ नेता भी करेंगे सभा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं की सभाएं संभागीय मुख्यालयों पर होंगी। यह जानकारी पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आवास पर सोमवार को हुई राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में दी गई।(Priyanka Gandhi Visit Gwalior)

संभागीय मुख्यालयों पर होगी जनसभा

बैठक में बताया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम जुलाई के बाद संभागीय मुख्यालयों पर होंगे। जबलपुर के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा 21 जुलाई को ग्वालियर आएंगी। वहां जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं।

एक-एक बूथ मजबूत करने का संकल्प

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने बताया कि कांग्रेस अब तक के सबसे मजबूत संगठन के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी। सभी ने एक-एक बूथ मजबूत करने का संकल्प लिया है। बैठक में प्रदेश के प्रभारी महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, विवेक तन्खा, अरुण यादव, डा। गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, बाला बच्चन, केपी सिंह, महेंद्र जोशी, रामेश्वर नीखरा, शोभा ओझा, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र चौधरी उपस्थित थे।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

Priyanka Gandhi Visit In Gwalior: प्रियंका गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस में टकराव, आपस में भिड़े नेता

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस इन सीटों के लिए घोषित कर सकती है प्रत्याशियों के नाम

Ganesh Chaturthi 2023: इस साल कब है गणेश चर्तुथी, ये है घरों और झांकियों के लिए स्थापना का शुभ मुहूर्त

Advertisment

​Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती, जानें उम्र सीमा

Priyanka Gandhi Visit Gwalior, MP Congress News, MP Election 2023, प्रियंका गांधी का ग्वालियर दौरा, एमपी कांग्रेस समाचार, एमपी चुनाव 2023, प्रियंका गांधी, एमपी कांग्रेस, MP Congress, Gwalior latest News, Gwalior latest news in hindi

Priyanka Gandhi Visit Gwalior MP election 2023 mp congress news mp congress gwalior latest news
Advertisment
चैनल से जुड़ें