Advertisment

MP Congress News 'बाबूलाल' ने मचाया कांग्रेस में बवाल ! हिंदू महासभा ने सोनिया और कमलनाथ को लिखा पत्र

बाबूलाल चौरसिया के कांग्रेस MP Congress News में शामिल होने के बाद मानक अग्रवाल ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर हमला बोल और इस फैसले पर आपत्ति दर्ज की है। यानी बाबूलाल की वजह से मप्र की सियासत के साथ साथ कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में भी बवाल मचा है।

author-image
Bansal News
MP Congress News 'बाबूलाल' ने मचाया कांग्रेस में बवाल ! हिंदू महासभा ने सोनिया और कमलनाथ को लिखा पत्र

होशंगाबाद। बाबूलाल चौरसिया के कांग्रेस MP Congress News में शामिल होने के बाद मानक अग्रवाल ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर हमला बोल और इस फैसले पर आपत्ति दर्ज की है। यानी बाबूलाल की वजह से मप्र की सियासत के साथ साथ कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में भी बवाल मचा है। होशंगाबाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को एक पत्र लिखा है। पत्र में मानक अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें बीजेपी का एजेंट करार दिया है। फौजदार ने लिखा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मानक अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी, लिहाजा उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए।

Advertisment

मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखे

गौरतलब है कि हिंदू महासभा कार्यकर्ता बाबूलाल चौरसिया कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद से पार्टी में फूट पड़ती दिख रही है। वहीं हिंदू महासभा भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई। हिंदू महासभा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखे हैं।

कांग्रेस में किसी की आस्था नहीं बची

पत्र में हिंदू महासभा ने कहा है कि अब कांग्रेस में किसी की आस्था नहीं बची है। इसलिए कांग्रेस का नाम बदलकर गोडसेवादी कांग्रेस रख दिया जाना चाहिए। आम आदमी कांग्रेस में शामिल नहीं होना चाहता है।यह बात साबित होती है बाबूलाल चौरसिया को गांधीवादी कांग्रेस में शामिल करने से। बाबूलाल ने ग्वालियर में गोडसे का मंदिर स्थापित किया था, इसलिए कांग्रेस कार्यालय में नाथूराम गोडसे का चित्र भी लगा लेना चाहिए। ये सभी पत्र हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी के नाम से लिखे गए हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज wrote letter written a letter Sonia and Kamal Nath Pradesh Breaking Hindi politics of MP Politics News Pcc chief kamalnath PCC Chief Kamal Nath News MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news in hindi MP News Hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp Congress party mp congress news MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Breaking News Manak Aggarwal Manak Agarwal Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya kamalnath tweet kamalnath on congress kamalnath news kamal nath joined Congress Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Former CM Kamalnath District President of Congress Satyendra Faujdar decision Congress! Hindu Mahasabha Congress Breaking News bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news bansal bhopal news Babulal Chaurasia Babulal attacked assembly elections agent of BJP
Advertisment
चैनल से जुड़ें